राज्य

इंफ्लुएंसर बाबू खेमानी निकला ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का मास्टरमाइंड, मुंबई के होटल से हुआ गिरफ्तार, पुलिस लेकर आ रही रायपुर….

इंफ्लुएंसर बाबू खेमानी निकला ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का मास्टरमाइंड, मुंबई के होटल से हुआ गिरफ्तार, पुलिस लेकर आ रही रायपुर....

इंफ्लुएंसर बाबू खेमानी निकला ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का मास्टरमाइंड, मुंबई के होटल से हुआ गिरफ्तार, पुलिस लेकर आ रही रायपुर….

रायपुर. राजधानी में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच ने अंतर्राज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. मुंबई और ओडिशा से सट्टा गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस के हाथ अब मास्टरमाइंड तक भी पहुंचे गए हैं. पुलिस की स्पेशल टीम ने गुरवार को मुंबई के होटल में छापेमारी कर ऑनलाइन सट्टा गिरोह के मुख्य सरगना बहू खेमानी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है. ऑनलाईन सट्टे का खाईवाल बाबू खेमानी होटल में बैठकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैचो में सट्टा लगवा रहा था. पुलिस टीम बाबू और उसके साथी को लेकर मुंबई से रायपुर के लिए रवाना हो गई है. आज पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, इंटाग्राम पर कंटेंट क्रिएशन के नाम पर बाबू खेमानी सट्टेबाजी के काले कारोबार को बड़े पैमाने पर अंजाम दे रहा था. आरोपी बाबू 3 stump नामकर सट्टा एप का मालिक बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक आरोपी बाबू खेमानी तीन से चार-पांच दुबई जा चुका है. बाबू खेमानी आईपीएल लीग शुरू होने से ठीक पहले विदेश दुबई से लौटा है. पुलिस को शक है कि आरोपी सट्टा कारोबार के तार दुबई से भी जुड़े हुए है. आरोपी की निशानदेही पर नागपुर से भी कई आरोपियों को पकड़ा गया है.

हाइप्रोफाइल सटोरियों के पकड़े जान के बाद से ही पुलिस ने जांच तेज कर दी है. दरअसल, जिन ऑनलाइन पैनल से जुड़े नाम सामने आए हैं. इनमें से एक रेड्डी अन्ना बुक का पैनल भी है. इस बुक के तार पिछले कई सालों से महादेव ऑनलाइन बैटिंग एप के साथ जुड़े हुए हैं, जिसकी तलाश केंद्रीय जांच एजेंसिया भी कर रही है. बता दें कि क्राइम ब्रांच की टीम ने ओडिशा और महाराष्ट्र में एक साथ दबिश देकर कुल 20 सटोरियों को गिरफ्तार किया था. सभी आरोपी आइपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे. पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 82 मोबाइल फोन, 10 लैपटाप सहित करीब 60 लाख रुपये मूल्य के इलेक्ट्रानिक उपकरण और सट्टेबाजी से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए हैं. इन उपकरणों के जरिये विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म पर सट्टा संचालित किया जा रहा था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button