जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

अज्ञात व्यक्ति ने 60 डिसमिल खेत में लगा हुआ परवल, बैंगन, मिर्ची के फसल को जड़ से उखाड़ फेंका? 2 लाख रूपये का हुआ नुकसान डोंगरीपाली पुलिस थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज,

गोकुल भोई के खेत में अज्ञात तत्व ने मचाया उत्पात,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के डोंगरीपाली थानार्न्तगत आने वाला ग्राम घोघरा के गोकुल भोई के 60 डिसमिल खेत में लगाया गया परवल, बैंगन, मिर्ची के फसल को अज्ञात तत्व के द्वारा उत्पात मचाते हुए उखाड़ के फेक दिया गया। इसके कारण से गोकुल को लगभग 2 लाख रूपये के नुकसान हुआ है। डोंगरीपाली पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 324(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गोकुल भोई पिता बुधु भोई उम्र 67 वर्ष निवासी ग्राम घोघरा थाना डोंगरीपाली जिला सारंगढ बिलाईगढ छ0ग0 का रहने वाला है उसने बताया कि ग्राम घोघरा के खलिहा खेत बाडी में लगभग 60 डिसमील में परवल, मिर्चा, बैंगन की खेती बाडी किया हूं, कि कल दिनांक 22/08/2026 के करीबन शाम 07:00 बजे तक खेत बाडी मे काम कर रहा था, उसके बाद वह
अपने घर चला गया ।

फिर दिनांक 23/08/2026 को सुबह करीबन 06:30 बजे खेत जाकर देखा तो उसके खलिहा खेत बाडी में लगभग 60 डिसमील में लगे परवल, मिर्चा, बैंगन के खेती को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा जड से उखाड कर नुकसान पहूंचाया है। जिसकी किमत लगभग 2,00,000 रूपये का होगा। जिसके संबंध में डोंगरीपाली पुलिस थाना में शिकायत किया गया है। डोंगरीपाली पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 324(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button