राज्य

डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता की मौत! परिजनों ने जरूरत से ज्यादा ब्लड चढ़ाने का लगाया आरोप, पुलिस से की कार्रवाई की मांग…

डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता की मौत! परिजनों ने जरूरत से ज्यादा ब्लड चढ़ाने का लगाया आरोप, पुलिस से की कार्रवाई की मांग...

डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता की मौत! परिजनों ने जरूरत से ज्यादा ब्लड चढ़ाने का लगाया आरोप, पुलिस से की कार्रवाई की मांग…

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां जामुल स्थित सुविधा हॉस्पिटल में डाक्टर की लापरवाही के कारण एक प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के तीन दिन बाद खून की कमी होने पर जरूरत से ज्यादा ब्लड चढ़ाने की वजह से महिला की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, मृतका का इलाज सुविधा हॉस्पिटल में चल रहा था और उसका ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। लेकिन तीन दिन बाद महिला की स्थिति बिगड़ गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने खून की सही मात्रा का ध्यान नहीं रखा और जरूरत से ज्यादा ब्लड चढ़ा दिया, जिससे महिला की मौत हो गई।

परिजनों का यह भी आरोप है कि मौत की सूचना उन्हें दिए बिना अस्पताल प्रशासन ने सीधे पुलिस को सूचित किया। इस बड़ी लापरवाही से आहत मृतका का परिवार जामुल थाने पहुंचा और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने सीएमएचओ को पत्र भेजकर मेडिकल जांच टीम गठित करने की मांग की है। फिलहाल, मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

क्या कहते हैं डॉक्टर

मामले में हॉस्पिटल के डॉक्टर शाह फैसल ने कहा कि पेशेंट ऐसी स्थिति में आई थी कि हमारे पास सीनियर डॉक्टर के साथ डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी। वह प्राइमरी स्ट्रक्चर लेबर में थी और उसे इमरजेंसी में सीजर किया गया। 19 तारीख को सब कुछ ठीक था। इसके बाद दूसरे दिन उसके ब्लड टेस्ट में छह ग्राम पाया गया, इसलिए हमने मरीज को ब्लड के लिए कहा और ब्लड लगाया। ब्लड लगाने के बाद उसे पल्मोनरी एम्बोलिज्म हो गया। रात में उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखना पड़ा और सपोर्ट पर रखने के बाद उसका देहांत हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button