राज्य

राहुल गांधी के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस, FIR को बताया राजनीतिक प्रतिशोध….

राहुल गांधी के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस, FIR को बताया राजनीतिक प्रतिशोध....

राहुल गांधी के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस, FIR को बताया राजनीतिक प्रतिशोध….

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज FIR के विरोध में रायपुर में कांग्रेस ने पैदल मार्च निकाला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रायपुर ग्रामीण और शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक से सिविल लाइन थाना तक पैदल मार्च किया। मार्च का नेतृत्व रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे और रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार शंकर मेनन ने किया।

कांग्रेस ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित जातिवादी शुद्धिकरण अनुष्ठान का भी विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में शामिल भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पैदल मार्च के बाद कांग्रेस नेताओं ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को दुर्भावनापूर्ण और राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।

रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने संयुक्त रूप से कहा कि जातिगत भेदभाव का विरोध करना अपराध नहीं है। राहुल गांधी ने सामाजिक न्याय, संविधान और समानता के पक्ष में आवाज उठाई है। दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button