जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

बरमकेला में अग्रसेन भवन के सामने खड़ा किया गया पिकअप हुआ चोरी,

बरमकेला में अग्रसेन भवन के सामने खड़ा किया गया पिकअप हुआ चोरी,

बरमकेला में अग्रसेन भवन के सामने खड़ा किया गया पिकअप हुआ चोरी,

3 लाख रूपये के मूल्य के पिकअप को अज्ञात चोर ने किया पार,
बरमकेला पुलिस आरोपियो की तलाश में जुटी,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के बरमकेला के मुख्यमार्ग अग्रसेन भवन के सामने खड़ा किया गया पिकअप को अज्ञात चोर ने पार कर दिया। 13 मार्च और 14 मार्च की दरम्यानी रात को चोरी किया गया इस पिकअप का मूल्य 3 लाख रूपये है। मुख्यमार्ग से चोरी हुआ पिकअप से पुलिस गश्त की पोल खुल गई है। बरमकेला पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी मे जुट गई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गिरधारी लाल अग्रवाल पिता स्‍व0 दुलीचंद अग्रवाल उम्र 62 वर्ष सा0 लेन्‍ध्रा रोड बरमकेला थाना बरमकेला जिला सारंगढ बिलाईगढ का रहने वाला है उसने बताया कि वर्ष 2013 में महिन्‍द्रा पिकअप वाहन क्र0 CG 13 L 8265 खरीदा था। कि दिनांक 13/06/26 एवं 14/06/2026 के दरम्‍यानी रात्रि किसी अज्ञात चोरी द्वारा पिकअप वाहन को चोरी कर ले गया है उन्होने बताया कि प्रतिदन की भांति मेरे उक्त पिकअप वाहन को अग्रसेन भवन के सामने खडा करता था

कि दिनांक 13/03/2026 के रात्रि करीबन 09/00 बजे उक्त पिकअप वाहन को उसका बेटा सुमित अग्रवाल अग्रसेन भवन के सामने खुला स्थान में खडा किया था कि दिनांक 14/03/2026 के सुबह 09/00 बजे देखा कि जहां पर मेरा महिन्‍द्रा पिकअप वाहन क्र0 CG 13 L 8265 को खडा किया था वहां नही था। मेरे पिकअप वाहन का चाबी घर पर ही था। आसपास के गांव के खोजबीन किये जो काई पता नहीं चला है। मेरे महिन्‍द्रा पिकअप वाहन क्र0 CG 13 L 8265 को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। उक्‍त पिकअप का वर्तमान किमत करीबन 3,00,000 रूपये है। बरमकेला पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी मे जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button