जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़पूछता है सारंगढ

महिला समूह ने PRP भारती धीवर के समर्थन में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

महिला समूह ने PRP भारती धीवर के समर्थन में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

महिला समूह ने PRP भारती धीवर के समर्थन में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जिला पंचायत सभापति श्रीमती संतोषी अरविंद खटकर ने सारंगढ़ के खेल भाटा मैदान में सैकड़ों महिलाओं ने एकजुट होकर समर्थन जताया।

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में कार्यरत पीआरपी श्रीमती भारती धीवर के समर्थन में महिला समूह की ओर से कलेक्टर को लिखित ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में महिलाओं ने मांग की है कि श्रीमती धीवर के खिलाफ किसी भी प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई न की जाए।

महिला समूह ने अपने निवेदन में कहा कि श्रीमती भारती धीवर कोषार क्लस्टर में पीआरपी पद पर पदस्थ हैं और उनकी छवि साफ-सुथरी तथा कार्यशैली सराहनीय रही है। महिलाओं के अनुसार, हाल ही में श्रीमती उर्मिला कोसले द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं। उन्होंने बताया कि श्रीमती धीवर हमेशा महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मेहनत और ईमानदारी से कार्य करती रही हैं।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि श्रीमती धीवर की नेतृत्व क्षमता उत्कृष्ट है और उनके व्यवहार से किसी भी महिला समूह को किसी प्रकार की परेशानी या दुख नहीं हुआ है। महिला समूह ने शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

अंत में महिला समूह ने कलेक्टर से आग्रह किया कि जब तक आरोप सिद्ध न हों, तब तक श्रीमती भारती धीवर के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि बिना कारण कार्रवाई की गई तो वे जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरना देने को बाध्य होंगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button