रायगढ़

ओवरटेक के दौरान ट्रेलर के नीचे आए दो बाइक सवार, मौके पर मौत

ओवरटेक के दौरान ट्रेलर के नीचे आए दो बाइक सवार, मौके पर मौत

ओवरटेक के दौरान ट्रेलर के नीचे आए दो बाइक सवार, मौके पर मौत

रायगढ़. पूंजीपथरा क्षेत्र में ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान दो युवक उसके नीचे आ गए. हादसे से मौके पर दोनों की मौत हो गई. दोनों बिहार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे है. गुरूवार को गेरवानी के पास दो युवक बाइस से जा रहे थे. जहां ट्रेलर करे ओवरटेक करने के दौरान हादसा हो गया. सूचना के बाद पूंजीपथरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजवाया है. परिजनों को इसकी सूचना दी गई है. उनके आने के बाद पीएम होने की बात कही गई है.

जानकारी के अनुसार पूंजीपथरा थाना क्षेत्र गेरवानी के पास बाइक सीजी 11 सीएफ 8668 सवार होकर युवक ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एस 6326 को ओवरटेक कर रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार युवकों को संतुलन बिगड़ गया. जिससे सीधे दोनों ट्रेलर के नीचे आ गया. जहां मौके पर दोनों की मौत हो गई. मृतक की पहचान प्रिंस कुमार सिंह 18 साल निवासी कटिया औरंगाबाद, मुन्ना कुमार समाबिघा औरंगाबाद किया गया है. दोनों अपने परचित से मिलने के लिए नवदुर्गा प्लांट गए थे. जहां से गेरवानी की ओर आ रहे थे. जहां ठीक सामने से गुजर रहे ट्रेलर को ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ना चाह रहे थे. इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और दोनों बाइक समेत ट्रेलर की चपेट में आ गए. जहां मौके पर दोनों की मौत हो गई. सूचना के बाद पूंजीपथरा पुलिस ने दोनों कीशिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचना दिया गया है.

पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल में के शवगृह में रखवा दिया है. परिजनों के आने के बाद पीएम होने की बात कही गई है. पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लिया है.

बाइक से गिरा युवक दूसरे वाहन की चपेट में आने से मौत

इसी तरह पुसौर थाना अंतर्गत युवक अखिलेश सिंह प्लांट में नौकरी करता था. गुरूवार को करीब 1 बजे बाइक से चंद्रपुर से रायगढ़ की ओर जा रहा था. बड़े भंडार के पास अचानक वह बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया. उसी समय पीछे से आ रही तेज और अनियंत्रित ट्रक उसके उपर चढ़ गई. जहां मौके पर युवक की मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची. जहां शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है. वाहन चालक के विरूद्ध पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button