राज्य

तेज रफ्तार ट्रक ने महिला पत्रकार को कुचला, हालत गंभीर…

तेज रफ्तार ट्रक ने महिला पत्रकार को कुचला, हालत गंभीर...

तेज रफ्तार ट्रक ने महिला पत्रकार को कुचला, हालत गंभीर…

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से महिला पत्रकार गायत्री सिंह गंभीर रूप से घायल हुई है। उन्हें कमल विहार स्थित VY हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक पत्रकार गायत्री सिंह 18 दिसंबर की रात साढ़े 9 बजे अपनी स्कूटी से घर लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

डॉक्टरों के मुताबिक, एक पैर जिस पर ट्रक के पहिए चढ़े थे, उसे ऑपरेट करके हटाया जाएगा। लेफ्ट लेग में भी ब्लड सर्कुलेशन नहीं है, वो भी हटाना पड़ सकता है। उन्हें 2 दिन ऑब्जरवेशन में रखा जाएगा। तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि घायल महिला को मेकाहारा के केजुअल्टी ट्रामा यूनिट में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें गंभीर हालत में लाया गया था और पैरों में गंभीर चोट के कारण सर्जरी की जाएगी।

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला स्कूटी से सड़क पार कर रही थी, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। आसपास के लोग तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए। घटना के बाद ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास क्षेत्र के CCTV फुटेज की छानबीन शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button