जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ के प्रशासन की दबिश: मां शारदा ट्रेडर्स पर 155 बोरी अवैध धान जप्त..

सारंगढ़ के प्रशासन की दबिश: मां शारदा ट्रेडर्स पर 155 बोरी अवैध धान जप्त..

सारंगढ़ के प्रशासन की दबिश: मां शारदा ट्रेडर्स पर 155 बोरी अवैध धान जप्त..

सारंगढ़ :छत्तीसगढ़ मे धान की खरीदी प्रारम्भ हो चुकी है, जहाँ 3100₹ क्विंटल मे सरकार धान खरीद रही है, जिसपर मुनाफे कमाने के नियत से कुछ व्यापारी किसानों से कम क़ीमत मे धान खरीदकर मंडी मे 3100₹ मे बेचने की फिराक मे अपने घर और गोदाम मे भंडारीत करके रखने की जुगाड़ मे हैँ! लेकिन प्रशासन भी मुस्तैदी से ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर रही है।

आज कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशानुसार सहायक खाद्य अधिकारी तरुण कुमार नायक, मंडी सचिव राजेंद्र ध्रुव, मंडी उप निरीक्षक दिलीप बर्मन, अंजू दिनकर एवं प्रीति तिर्की के संयुक्त जांच दल द्वारा सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि तहसील सारंगढ़ अंतर्गत ग्राम बंजारी मे मां शारदा ट्रेडर्स प्रोपराइटर हेमलाल खूंटे के प्रतिष्ठान मे अवैध धान भंडारीत है जिसपर जांच दल ने आकस्मिक छापा मारा जिसमे हेमलाल खूंटे के स्टॉक मे अनियमितता पाई गयी, जिसके कारण 155 बोरी अर्थात 62 क्विंटल धान को जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button