
टाॅप न्युज सारंगढ़ बिलाईगढ़…

ग्रीन सस्टेनेबल कम्पनी की जन सुनवाई आज
सारंगढ़ टाईम्स.
सारंगढ़ बिलाइगढ़ जिले में खुलने जा रहे ग्रीन सस्टेनेबल की जनसुनवाई आज है जिसे लेकर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच बहुत ज्यादा नोकझोंक देखने को मिल रही है। लगभग 500 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में खुलने वाले इस खदान को लेकर ग्रामीणों के द्वारा बीते दिनों वृहद स्तर पर आंदोलन भी किया गया था। आज के जन सुनवाई को लेकर भी बहुत ज्यादा तनाव देखने को मिल रहा है। पुरे मामले को कांगे्रस विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने प्रमुखता के साथ उठाया है और ग्रामीणों के संग कलेक्ट्रेड तक पैदल मार्च भी किया है। जनसुनवाई को लेकर जिला स्तर के अधिकारी भी पुरी तैयारी किये हुए हैं। गौर करने योग्य बात है कि जनसुनवाई की तारिख पुर्व मे भी निर्धारित की गई थी लेकिन कुछ कारणों से उसे टाल दिया गया था। आज होने वाली जनसुनवाई में भारी संख्या में ग्रामीण जनों और कांग्रेस के नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार जनसुनवाई को लेकर कल पुरे दिन किसी ना किसी प्रकार से वाद विवाद होता रहा है।
भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेशाध्यक्ष अशोक साहु का हुआ सारंगढ़ आगमन
सारंगढ़ टाईम्स.
आज दिनांक 16 नवम्बर को सारंगढ़ में भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक साहु का अगमन हुआ जहां पर भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत अशोक साहु का आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत सभी प्रमुख पदाधिकारी गण शामिल हुए। अशोक साहु ने कायकर्ताओं को संबोधित करते लिए प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की साथ ही साथ सभी कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार भी किया। केन्द्र की मोदी सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी प्रदेशाध्यक्ष ने जानकारी प्रदान की और कार्यकर्ताओं संग संवाद भी किया।
धान खरीदी केन्द्रों का हुआ शुभारंभ
सारंगढ़ टाईम्स.
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों का शुभारंभ हो चुका है और किसानों के धान भी अब धान खरीदी केन्द्रों में पहुचने लगे हैं। किसानों को कोई परेशानी ना हो इस बात को लेकर कलेक्टर डाॅ. संजय कन्नौजे ने पुर्व में भी बैठकें ली हैं और सभी धान खरीदी केन्द्रों पर नजर भी बनाए हुए हैं। कर्मचारियों को स्पष्ट तौर पर निर्देश है कि किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना होने पाए साथ ही साथ उड़िसा से आने वाले अवैध धान को लेकर भी शासन प्रशासन की निगाहें लगी हुई हैं। बहरहाल धान खरीदी केन्द्रों में खरीदी प्रारंभ होने से किसानों के चेहरे भी खिले हुए हैं।
डाॅ. दिनेश लाल जांगडे का लगातार दौरा
सारंगढ़ टाईम्स.
बिलाईगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा से प्रत्याशी रहे वर्तमान जिला पंचायत सदस्य डाॅ. दिनेश लाल जांगड़े का लगातार गांव गांव दौरा चल रहा है। छाया विधायक के तौर पर डाॅ. दिनेश लाल अनवरत गांवों का दौरा कर रहे हैं। पिछले दिनों भी करनौद गांव का दौरा किया और भागवत कथा में शामिल हुए। उसके अलावा भी दिनेश लाल लगातार गांव गांव का दौरा कर रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी डाॅ. दिनेश ने अपने क्षेत्र में सम्पर्क अभियान जारी रखा जिसका प्रतिफल उनको जिला पंचायत चुनाव मे जीत के रूप में मिला। जिस प्रकार से डाॅ. दिनेश लाल लगातार सक्रिय हैं उसे देखते हुए आने वाले समय में डाॅ. दिनेश लाल को पार्टी कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपे तो आश्चर्य का विषय नही होगा। बहरहाल युवा कार्यकर्ताओं के बीच अपनी सक्रियता के कारण सकारात्मक छवि बनाने वाले डाॅ. दिनेश लाल क्षेत्र विकास को लेकर प्रयासरत हैं जिसका लाभ पार्टी को आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा।
कलेक्टर के औचक दौरो से सुधर सकती है व्यवस्था
सारंगढ़ टाईम्स.
आज दिनां 16 नवम्बर को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर डाॅ. संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ के प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास हरदी का दौरा किया। इसके पहले भी कलेक्टर ़द्वारा अन्य छात्रावास का दौरा किया जा चुका है। जिस प्रकार से लगातार छात्रावासों को दौरा कलेक्टर महोदय के द्वारा किया जा रहा है उसे देखते हुए कह सकते हैं कि आने वाले दिनों में छात्रावासों की बदहाल स्थिति भी सुधर सकती है। गौर करने योग्य बात है कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के छात्रावासों में दर्जनों अधीक्षक ऐसे हैं जिनकी बहुत ज्यादा शिकायतें मिलती रही है लेकिन राजनितिक संरक्षण के कारण कभी किसी पर कार्यवाही नही हुई। ऐसे में जिस प्रकार से कलेक्टर के द्वारा लगातार छात्रावासों का दौरा किया जा रहा है वह बहुत ही अच्छे कदम से रूप में देखा जा रहा है। जिस प्रकार से कलेक्टर डाॅ. संजय कन्नौजे द्वारा छात्र छात्राओं के हितों को ध्यान में रखकर निरीक्षण किया जा रहा है उसके कारण निश्चित रूप से जिले के छात्रावासों की दशा और दिशा बदलने वाली है। गौरतलब है कि हरदी में भी निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने पानी की समस्या और कई विषयों पर अपनी समस्या बताई। कलेक्टर ने खेल सामग्री समेत कई व्यवस्थाओं को लेकर छात्राओं को आश्वासन दिया।
प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगड़े की जमीन पर दिखने लगी सक्रियता
सारंगढ़ टाईम्स.
भाजपा नेता और प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगडे द्वारा जनहित को लेकर उठाए जा रहे कदम जमीनी स्तर पर अब दिखने लगे हैं। बिलाईगढ़ विधानसभा में जनता के हितों को लेकर वेदराम जांगडे द्वारा बीते दिनों सरसींवा में एसडीएम लिंक कोर्ट स्थापना को लेकर भी आवेदन प्रेषित किया गया था जिस पर प्रशासनिक स्तर पर सार्थक पहल की गई और स्थापना हेतु आदेश भी आ गया। बिलाईगढ़ विधानसभा में ऐसे ही जनहित के लिए पहल करने वाले व सकारात्मक राजनिति करने वाले चेहरों की आवश्यकता है। जिस प्रकार से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगडे जन हित के मुद्दों पर मुखर रहते हैं उसके कारण आने वाले दिनों में उक्त क्षेत्र की जनता को भी विकास का लाभ मिलेगा। वेदराम जांगडे प्रदेश प्रवक्ता होने के पुर्व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री के पद पर दायित्व निर्वहन कर चुके हैं। लम्बे समय से संगठन के कार्यों में निपुर्ण वेदराम जांगडे द्वारा किये जा रहे जनहित के विषयों को लेकर क्षेत्र में बहुत ज्यादा सकारात्मक संदेश जा रहा है।
शिवकुमारी साहु युनिटी मार्च में हुई शामिल
सारंगढ़ टाईम्स.
जिला पंचायत सदस्य और भाजपा की युवा नेत्री श्रीमती शिवकुमारी अनिल साहु युनिटी मार्च में शामिल हुई। सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित हुए गोपालपुर से भटगांव तक युनिटी मार्च में शिवकुमारी अनिल साहु शामिल हुई। जिला पंचायत सदस्य के अलावा और भी सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी उक्त आयोजन का हिस्सा बने। मुख्य तौर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगडे के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एकता का संदेश देते हुए पैदल मार्च किया। भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल भी आयोजन में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं की हौंसला अफजाई की।
धान खरीदी को लेकर भाजपा नेता मयूरेश केशरवानी ने की अपील
सारंगढ़ टाईम्स.
15 नवम्बर से पुरे प्रदेश में धान खरीदी प्रारंभ हो चुकी है और किसानों के चेहरे भी खिले हुए हैं। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में भी धान खरीदी प्रारंभ हो चुकी है। गांव गांव में धान खरीदी केन्द्रों के शुभारंभ हो चुके है। इन सबके बीच उडीसा से अवैध परिवहन के द्वारा आने वाले धान को लेकर शासन भी बहुत ज्यादा सजग है। उक्त मामले को सोशल मिडिया प्लेटफार्म में भाजपा नेता और जनसेवक मयूरेश केशरवानी के द्वारा उठाया गया है। विडियो में किसानों के हित में बात करते हुए निवेदन किया गया है कि बाहरी प्रांत से आने वाले धान के कारण जिले के मुल किसानों को बहुत नुकसान होता है साथ ही साथ धान खरीदी करने वाले अध्यक्षों और प्रबंधकों के विषय में भी मयूरेश केशरवानी ने कहा कि यदि कहीं पर बड़ा गडबड़झाला है तो मामले की शिकायत जिले के संवेदनशील कलेक्टर डाॅ. संजय कन्नौजे से जरूर करें।



