जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

जंगली सुअर को मारने बिछाए थे तार चपेट में आने से अधिकारी की करंट लगने से मौत,

जंगली सुअर को मारने बिछाए थे तार चपेट में आने से अधिकारी की करंट लगने से मौत,

जंगली सुअर को मारने बिछाए थे तार चपेट में आने से अधिकारी की करंट लगने से मौत,

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (REO) की खेत में बिछाए गए अवैध बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि खेत में जंगली सूअर को रोकने के लिए बिछाए गए अवैध बिजली के तार से संपर्क में आने के कारण यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, मृतक लाल कुमार साहू (40 वर्ष) भेलवाटोली के निवासी थे और लैलूंगा क्षेत्र के गुडूबाहल बहमा में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। लाल कुमार रविवार रात अपने खेत का काम निपटाकर घर लौट आए थे।

लेकिन देर रात किसी आवश्यक कार्य से वे दोबारा खेत की ओर गए, जहां बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button