राज्य

CG में तेंदुए का आतंक: बुजुर्ग को घर से घसीटकर ले गया जंगल, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव, लोगों में दहशत का माहौल….

CG में तेंदुए का आतंक: बुजुर्ग को घर से घसीटकर ले गया जंगल, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव, लोगों में दहशत का माहौल....

CG में तेंदुए का आतंक: बुजुर्ग को घर से घसीटकर ले गया जंगल, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव, लोगों में दहशत का माहौल….

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले के भरतपुर विकासखंड से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। कुवारपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम डोंगरी टोला (चांटी) में एक आदमखोर तेंदुए ने घर के बाहर सो रहे एक बुजुर्ग पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। तेंदुए के इस हिंसक हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कुवारे (55 वर्ष) पिता बोड्डा के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब बुजुर्ग अपने घर के आंगन में थे। अचानक घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुआ बुजुर्ग को घर से घसीटते हुए पास के घने जंगल में ले गया, जहां उसने उन्हें अपना शिकार बना लिया।

इस हृदयविदारक घटना के बाद डोंगरी टोला और आसपास के गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से वन्यजीवों की गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिसकी सूचना वन विभाग को बार-बार दी गई थी, लेकिन सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए गए। लोगों ने वन विभाग की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। विभाग ने मृतक के क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रभावित परिवार को तात्कालिक सहायता राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और तेंदुए की लोकेशन ट्रैक करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ग्रामीणों में आक्रोश

गौरतलब है कि ग्रामीणों में भय का माहौल है और वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि तेंदुए को जल्द से जल्द पिंजरा लगाकर पकड़ा जाए, प्रभावित क्षेत्र में रात के समय गश्त और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अकेले जंगल की ओर न जाने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button