राज्य

 NTPC कोरबा संयंत्र में काम के दौरान श्रमिक की मौत, प्रबंधन ने की घटना को दबाने की कोशिश…

 NTPC कोरबा संयंत्र में काम के दौरान श्रमिक की मौत, प्रबंधन ने की घटना को दबाने की कोशिश...

 NTPC कोरबा संयंत्र में काम के दौरान श्रमिक की मौत, प्रबंधन ने की घटना को दबाने की कोशिश…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के NTPC कोरबा संयंत्र में काम करने के दौरान एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई. हादसा 22 अगस्त को सीडब्ल्यू स्टेज-II में क्रेन इंस्टॉलेशन के दौरान हुआ था. लेकिन प्रबंधन ने मामले को दबाने की कोशिश की. घटना के बाद श्रमिक के शव को तत्काल श्रमिक के परिजनों के पास हरियाणा भेज दिया. लेकिन मामले की भनक पड़ते ही उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने जांच टीम गठित की, जिसकी रिपोर्ट में आज प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान हरियाणा निवासी 35 वर्षीय बकृष के रूप में हुई है. वह रेवा इंडस्ट्रीज के ठेके पर काम कर रहा था. काम के दौरान ऊंचाई से लोहे की रेलिंग से टकराकर नीचे गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दूसरे दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, और फिर उसका शव हरियाणा भेज दिया गया.

उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग विजय पोटाई ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटनास्थल निरीक्षण में एनटीपीसी प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है. सुरक्षा इंतजामों की कमी और नियमों की अनदेखी ही इस हादसे का मुख्य कारण बनी.

हादसे को दबाने की कोशिश

सूत्रों के अनुसार, हादसे के बाद शुरुआती स्तर पर पूरे मामले को दबाने की कोशिश की गई. प्रबंधन ने मीडिया से जानकारी छिपाने का प्रयास भी किया. लेकिन अब जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद एनटीपीसी प्रबंधन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

NTPC कोरबा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने संयंत्र का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली है और जल्द बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई है. वहीं, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button