Uncategorized

जनपद उपाध्यक्ष पद से गनपत जांगड़े ने दिया इस्तीफा
एसडीएम मोनिका वर्मा को सौपा इस्तीफा,
व्यवस्तता के कारण से जनपद पंचायत में समय नही दे पाने को बताया कारण,

चंद्रकुमार नेताम हो सकते है नये जनपद उपाध्यक्ष
सारंगढ़,
सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े के पति तथा जनपद पंचायत सारंगढ़ के उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े ने आज एसडीएम मोनिका वर्मा को जनपद उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा सौप दिया। इपने इस्तीफा में गनपत जांगड़े ने बताया है कि व्यवस्तता के कारण से वे जनपद पंचायत को पर्याप्त समय नही दे पा रहे है इस कारण से वे जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे रहे है। हालांकि गनपत जांगड़े जनपद सदस्य पद पर बने रहेगें। किन्तु उनके द्वारा एकाएक इस्तीफा दिये जाने को आने वाला विधानसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि गुड़ेली क्षेत्र के बीडीसी चंद्रकुमार नेताम को जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के लिये चयन किया जा सकता है। आज एसडीएम मोनिका वर्मा से मुलाकात कर गनपत जांगड़े ने जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के पद से अपना इस्तीफा सौप दिया। उनके इस्तीफा से राजनितिक क्षेत्र मे गर्माहट आ गई थी। वही जानकारो की माने तो विधायक पति गनपत जांगड़े को इस पद को पार्टी के ही अन्य जनपद सदस्य को प्रदान करने संबंधी सलाह गत दिनो दिया गया था उसके पालन में ही उन्होने जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। प्रशासन के द्वारा इस्तीफा को स्वीकार करने के बाद इस पद को रिक्त घोषित कर नया उपाध्यक्ष का निर्वाचन कराया जायेगा। जानकारो की माने तो बीड़ीसी चंद्रकुमार नेताम का नाम जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के लिये लगभग तय माना जा रहा है। तथा अधिसूचना जारी होने के उपरांत होने वाले निर्वाचन में उनके नाम को निर्विरोध निर्वाचन हो जायेगा।
फोटो- गनपत जांगड़े का लगाना है।
—————————————————————————————————————–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button