राज्य

बुजुर्ग की संदिग्ध अवस्था में महानदी किनारे पर मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

बुजुर्ग की संदिग्ध अवस्था में महानदी किनारे पर मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

बुजुर्ग की संदिग्ध अवस्था में महानदी किनारे पर मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी….

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/साल्हेओना,
समीपस्थ ग्राम बरगांव के महानदी किनारे पर एक बुजुर्ग की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने पर सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर सरिया पुलिस पहुंची और शव को शिनाख्त कराकर पीएम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 10 बजे के आसपास बरगांव के महानदी किनारे दर्रामुडा घाट के पास एक बुजुर्ग की लाश पडा़ हुआ था। बुजुर्ग की शव होने की जानकारी मिलने पर सनसनी फैल गई और शव को देखने ग्रामीणों की भीड़ बढने लगा। इसकी सूचना सरिया पुलिस को दी गई। मौके पर थाना प्रभारी प्रमोद यादव दल
बल के साथ पहुंचे। शव के बारे में पूछताछ करने पर पता चला कि केदार यादव पिता पुनीराम उम्र 65 वर्ष ग्राम दादरपाली का है।

ऐसे में उसके परिजनों को सूचित किया गया और उसके पुत्र जागेश्वर यादव ने आकर शिनाख्त किया। बताया जाता है कि बुजुर्ग के मुंह में झाग निकलने की बात कही जा रही है। शव के पास मृतक की स्वर्गवासी पत्नि की फोटो भी था। फिलहाल इस मामले में सरिया पुलिस पंचनामा कार्रवाई करके शव को पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आगे की जांच विवेचना कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button