जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

संयुक्त कलेक्टर स्निगधा तिवारी का जांजगीर स्थानान्तरण, डिप्टी कलेक्टर अशोक मार्बल आयेगें सारंगढ़, छ.ग. में डिप्टी और संयुक्त कलेक्टरों का ट्रांसफर,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,

छत्तीसगढ़ सरकार ने डिप्टी कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टरों का ट्रांसफर किया है। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन
के सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादला सूची जारी किया है। जिसमें राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के नाम
है। इनमें विनायक शर्मा, ममता यादव, माधुरी सोम ठाकुर, स्निग्धा तिवारी, अशोक कुमार मार्बल और गीता रायस्त
शामिल है। सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 06 अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर राज्य
शासन ने स्थानांतरित किया है।

यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव के द्वारा जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार श्री विनायक शर्मा महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ संवाद को अपर कलेक्टर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर, सुश्री ममता यादव को संयुक्त कलेक्टर, जांजगीर-चांपा से संयुक्त कलेक्टर, बिलासपुर, श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर को उपायुक्त संभागीय कार्यालय बस्तर से संयुक्त कलेक्टर कोरबा, सुश्री स्निग्धा तिवारी संयुक्त कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ से संयुक्त कलेक्टर जांजगीर-चांपा, श्री अशोक कुमार मार्बल डिप्टी कलेक्टर कांकेर को डिप्टी कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं सुश्री गीता रायस्त डिप्टी कलेक्टर कबीरधाम को उपायुक्त संभागीय
कार्यालय बस्तर संभाग जगदलपुर में नवीन पदस्थापना की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button