जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सरिया में किसानों ने किया तहसील कार्यालय का घेराव : तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सैकड़ों की संख्या में किया प्रदर्शन

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आंचलिक किसान सभा ने तहसील कार्यालय का घेराव किया। सरिया तहसील कार्यालय घेराव के लिए अंचल से सैकड़ों किसान  ट्रैक्टर रैली निकालकर पहुंचे थे। सभी किसान अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अड़े हुए थे। वहीं किसानों के आक्रोश को देखते हुए इलाके में मौके पर पुलिस बल मौजूद रही। दरअसल, सरिया के आंचलिक किसान संघ के सदस्यों ने 20 फ़रवरी को तह‌सीलदार सरिया के माध्यम से सारंगढ़- बिलाईगढ़ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था।

ज्ञापन में सेवा सहकारी समिति से रासायनिक खाद न मिलने, लो वोल्टेज, अवैध कटौती, वितरण और सुधारने की मांग की थी।  किन्तु ज्ञापन में की गई मांगों के संबंध में कोई सुधार और व्यवस्था नहीं किया गया है। जिसके बाद से ही किसानों में आक्रोश है। इसी को लेकर बड़ी  संख्या में अंचल के किसान ट्रैक्टर से तहसील कार्यालय पहुंचे और सरिया तहसील कार्यालय का घेराव किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button