राज्य

एआर रहमान ने दिया साइबर जागरूकता का संदेश, जारी किया खास वीडियो, सतर्क रहने की अपील की…..1

एआर रहमान ने दिया साइबर जागरूकता का संदेश, जारी किया खास वीडियो, सतर्क रहने की अपील की.....

एआर रहमान ने दिया साइबर जागरूकता का संदेश, जारी किया खास वीडियो, सतर्क रहने की अपील की…..

सुकमा। साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘साइबर जागृति अभियान’ को अब प्रसिद्ध गायक और संगीतकार ए.आर. रहमान का भी साथ मिला है। सुकमा पुलिस की विशेष अपील पर ए.आर. रहमान ने साइबर जागरूकता को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया है।

ए.आर. रहमान ने की ये अपील

ए.आर. रहमान ने अपने संदेश के जरिए लोगों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सावधानी बरतने का संदेश दिया। उनका यह संदेश साइबर जागरूकता के प्रयासों को व्यापक जनसमुदाय तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा अभियान

बता दें कि छत्तीसगढ़ पुलिस और राज्य शासन की पहल पर 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आम लोगों को साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में सुकमा पुलिस द्वारा ‘साइबर जागृति अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना, उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी देना और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को जन-आंदोलन का रूप देना है।

सुकमा पुलिस की अपील

  • OTP, PIN, पासवर्ड और बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
  • किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या संदेश पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें।
  • ऑनलाइन लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें।
  • किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।
  • “साइबर जागरूक बनें, सुरक्षित डिजिटल भविष्य से जुड़ें।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button