
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सारंगढ़ आगमन 19 जनवरी को फायनल, सरकारी अधिकारियो-कर्मचारियो को सौपे गये दायित्व,
नवनिर्मित भाजपा कार्यालय भवन का करेगें
लोकापर्ण
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के लगातार टलत सारंगढ का दौरा अंतत: फायनल हो गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय 19
जनवरी को सारंगढ़ आ रहे है। जिला प्रशासन की ओर से जोर-शोर से मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी हो रही है। इस दौरान लगभग 150 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यो का सौगात मुख्यमंत्री प्रदान कर सकते है। साथ ही चंदाई में बने भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय भवन का लोकापर्ण भी करेंगें। सारंगढ़ के खेलभाठा स्टेड़ियम में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है। उनके आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने सरकारी अधिकारी-कर्मचारियो को विभिन्न प्रकार के दायित्व सौप दिया है। सारंगढ़ जिला मुख्यालय मे मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री विष्णुदेव साय पहली बार पधार रहे है। जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित
विकास कार्यो के लोकापर्ण और शिलान्यास में पधार रहे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस दौरान लगभग 150 करोड़ रूपये से अधिक के विभिन्न निमार्ण कार्यो के शिलान्यास और लोकापर्ण करेगें। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार 19 जनवरी को मुख्यमंत्री सक्ती जिला और सारंगढ़ जिला के दौरे पर रहने वाले है। सुबह का समय वे सक्ती जिले के विभिन्न कार्यो का शिलान्यास और भूमिपूजन मे शरीक होगें जबकि लगभग 1 बजे उनका सारंगढ़ जिला के खेलभांठा में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान करोड़ो रूपये के निमार्ण कार्यो के शिलान्यास के साथ- साथ कई निमार्ण कार्यो की सौगात की भी तैयारी जिला प्रशासन कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन के साथ-साथ सत्ताधारी दल के जिला भाजपा के पदाधिकारियो ने भी औपचारिक बैठक कर कार्यक्रम को लेकर चर्चा किया। वही मुख्यमंत्री श्री साय के समक्ष विभिन्न मांगो को लेकर भी चर्चा किया गया।
नवनिर्मित भाजपा कार्यालय भवन
लोकापर्ण
बताया जा रहा है कि इस सारंगढ़ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सारंगढ़ नगर पालिका की सीमा से लगे हुए चंदाई ग्राम
पंचायत मे रोड़ किनारे निर्मित किया गया भाजपा के जिला कार्यालय भवन का लोकापर्ण भी करेगें। इस जिला भाजपा कार्यालय भवन को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो रही थी लेकिन प्रशासन नें सारा मामला का पटाक्षेप कर दिया है और 19 जनवरी को जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ का मुख्यमंत्री श्री साय के हाथो लोकापर्ण होगा।