SARANGARH NEWS सारंगढ़-बिलाईगढ़ के भाजपा के जिलाध्यक्ष के लिये ज्योति पटेल के नाम पर लगी मुहर, जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ सिंह ने किया घोषणा संगठन जिला प्रभारी निर्मल सिन्हा रहे मौजूद दर्जनभर से अधिक दावेदारो को पछाड़ कर ज्योति बने जिलाध्यक्ष,
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के भाजपा संगठन चुनाव में जिलाध्यक्ष पद पर ज्योति पटेल का नाम पर मुहर लगी है। जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ सिंह ने आज पटेल धर्मशाला में आयोजित बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा किया। जिसके बाद पूरा हाल तालियो की गडबड़ाहट से गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओ से नये जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के भाजपा जिलाध्यक्ष का निर्वाचन की प्रक्रिया सारंगढ़ में संपन्न होनी थी जिसके लिये जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ सिंह और जिला संगठन प्रभारी निर्मला सिन्हा सारंगढ़ पहुंचे। स्थानीय मरार पटेल धर्मशाला मे आयोजित सभा के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ सिंह ने जिलाध्यक्ष के लिये ज्योति पटेल का नाम की घोषणा किया। जिसके बाद औपरचारिक रूप से जिला अध्यक्ष के निर्वाचन के लिये नामांकन उनसे भरवाया गया और निर्विरोध जिलाध्यक्ष का निर्वाचन की घोषणा किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, पूर्व विधायक डां. जवाहर नायक, कैलाश पंड़ा, पुनीत राम चौहान, टीकाराम पटेल, रामकृष्ण नायचक, द्वारिका साहू, जुगल किशोर केशरवानी, पूर्व विधायक शमशेंर सिंह, भाजपा नेता अरविंद हरिप्रिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल, सोनू सरदार, निखिल बानी, तरूण अग्रवाल, मनीष नायक, सत्येन्द्र सिंह बरगाह, मयूरेश केशरवानी, कैलाश नायक, विलास सारथी, बैजंती लहरे, देवकुमारी लहरे, मीराधर्म जोल्हे, देवेन्द्र रात्रे,
रामकुमार थुरिया, दीपक साहू, श्याम लाल साहू, मनोज जायसवाल, रामेश्वर सिंह राजपूत, श्रीमती शारदा मालाकार, चिंताराम साहू,
हरिनाथ खूंटे, शिवम चंद्रा, निखिल बानी, सतीश शर्मा, समीर ठाकुर, राजा गुप्ता, सूरज गुप्ता, दिनेश लाल जांगड़े, गिरवर निराला, टाईगर कुर्रे, गुड्डा साहू, मनोहर सजाल, सहित काफी संख्या मे भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 36 में से 34 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। वहीं राजनांदगांव और कवर्धा में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में पेंच फंस जाने की वजह से नहीं हो पाई है। 5 जनवरी को बीजेपी ने 15 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की थी। आज शेष 19 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है।
आज हुआ 19 जिलाध्यक्षों का चयन
अजय साहू- बेमेतरा, दीपक सिंह ठाकुर- बिलासपुर (शहर), मोहित जैसवाल-बिलासपुर (ग्रामीण), भारत सिंह सिसोदिया- सरगुजा, चंपा देवी पावले मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर सोनहट, देवेंद्र तिवारी- कोरिया, सेवकराम नेताम- कोण्डागांव, डॉ. बिसेसर साहू- खैरागढ़, धमतरी- प्रकाश बैस, येतराम साहू- महासमुंद, आनंद यादव- बलौदाबाजार, धनीराम बारसे- सुकमा, संतोष गुप्ता- दंतेवाड़ा, संध्या पंवार- नारायणपुर, वेदप्रकाश पांडे- बस्तर, टिकेस्वर गबेल- सक्ती, ज्योति पटेल-सारंगढ़-बिलाईगढ़, अंबेश जांगड़े- जांजगीर चाम्पा, अनिल चंद्राकर- गरियाबंद को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कल हुआ था 15 जिलाध्यक्षो का चयन
5 जनवरी को रायपुर शहर जिले के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु रमेश ठाकुर का चयन किया गया है। वहीं रायपुर ग्रामीण जिले के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु श्याम नारंग का चयन किया गया था। कांकेर जिले के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु महेश जैन का चयन किया है। वहीं भिलाई के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु पुरुषोत्तम देवांगन का चयन किया है। दुर्ग जिले के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु सुरेंद्र कौशिक का चयन किया है।बीजापुर जिले के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु घासीराम नाग का चयन किया है। गौरेला पेंड्रा जिले के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु लालजी यादव का चयन किया है। बालोद जिले के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु चेमन देशमुख का चयन किया है।
सूरजपुर जिले के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु मुरलीधर सोनी का चयन किया है। मुंगेली जिले के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु दीनानाथ केशरवानी का चयन किया है। रायगढ़ जिले के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु अरूंणधर दिवान का चयन किया है। बलरामपुर जिले के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु ओमप्रकाश जायसवाल का चयन किया है। जशपुर जिले के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु भरत सिंह को चयनित किया गया। चौकी मोहला मानपुर जिले के नम्रता सिंह को चयनित किया गया है। कोरबा जिले के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु मनोज शर्मा का चयन किया है।