राज्य

रेलवे ट्रैक में अज्ञात महिला की चार टुकड़ों में मिली लाश

रेलवे ट्रैक में अज्ञात महिला की चार टुकड़ों में मिली लाश

रेलवे ट्रैक में अज्ञात महिला की चार टुकड़ों में मिली लाश

जांजगीर-चांपा। चांपा रेलवे स्टेशन में एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है. लाश चार टुकड़ों में बिखरे पड़े थे. जिसकी जानकारी आरपीएफ को मिलते ही शीघ्र और तत्परता से कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस की सहायता से बीडीएम अस्पताल पीएम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया. फिलहाल महिला समीपस्थ ग्राम शिवनी निवासी बताई जा रही है. घटना लगभग 12 बजे के आसपास की है आरपीएफ को पता चलते ही लोगों की सहायता से शव को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया.

जानकारी के अनुसार महिला सिवनी ग्राम निवासी बताई जा रही है नाम और पता की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है पोस्टमार्टम की कार्यवाही होने के बाद मृतक महिला की पहचान हो पाएगी देखने पर महिला की उम्र 50 से 60 साल के बीच बताई जा रही है. आरपीएफ को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली तत्काल घटनास्थल पहुंचकर कार्यवाही करते हुए सराहनीय कार्य किया है. महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा की मौत का

कारण क्या हो सकता है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का कारण पता चल जाएगा कि उनके द्वारा आत्महत्या किया गया है या ट्रेन की चपेट में आ गई. आगे की कानूनी कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी फिलहाल अभी उनके परिजनों को इनकी सूचना भेजी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button