जिला- सारंगढ़जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़बिलाईगढ़राज्य

सारंगढ़ – बिलाईगढ़ के राजनितिक चेहरों की प्रेस विज्ञप्ति- सिटी रिपोर्टर

प्रदेश के मुखिया ने 5 लाख कर्मियों की जरूरतों को समझा- अनिका विनोद भारद्वाज

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री, जिला पंचायत सभापति सहकारिता एवं उद्योग रायगढ़, अध्यक्ष रीपा जिला पंचायत रायगढ़, सदस्य जिला योजना समिति, सदस्य अनुसूचित जाति / जनजाति (अत्याचार निवारण), सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति रायगढ़ श्रीमती अनिका विनोद भारद्वाज ने प्रेस के माध्यम से कहा कि तीन दिन पुर्व विधानसभा सत्र में प्रदेश के मुखिया ने प्रदेश के 5 लाख कर्मियों के पक्ष में घोषणा करते हुए प्रदेश के 5 लाख कर्मियों का डीए 4 प्रतिशत और संविदाकर्मियों का वेतन भी बढ़ा दया। वहीं पंचायत सचिवों का भत्ता भी 3 हजार रूपए बढ़ाने की घोषणा की गई। इनके अलावा भी मुख्यमंत्री जी के द्वारा प्रदेश के अन्य कर्मचारी वर्गो के लिए बडी घोषणाएं की गई जिनका प्रदेश पर भार लगभग 2 हजार करोड़ आएंगे लेकिन प्रदेश के मुखिया के बारे में एक कहावत है कि भुपेश है तो भरोसा है। उसी भरोसे और विश्वास को कायम रखते हुए यशस्वी मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश वासियों को बड़ी सौगात दी है। इसके अलावा ग्रामीण आवास न्याय योजना के तहत मकान निर्माण की भी घोषणाएं माननीय भुपेश बघेल जी के द्वारा की गई। उक्त बातें प्रेस के माध्यम से कांग्रेस की नेत्री और जिला पंचायत सदस्य अनिका विनोद भारद्वाज के द्वारा कही गई।

घोषणा से कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत- विलास तिहारू सारथी

महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बरमकेला, अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य विलास तिहारूराम सारथी ने प्रेस के माध्यम प्रदेश के मुखिया का आभार व्यक्त किया। कांग्रेस नेत्री ने कहा कि तीन दिन पुर्व माननीय बघेल जी ने जो घोषणाएं की वो प्रदेश के कर्मचारियों के हित में हैं। खासकर गरीब तबके से आने वाले शासकिय विभागों के अकुशल, अर्धकुशल, कुशल और उच्च कुशल कर्मचारियों को प्रतिमाह 4000 श्रम सम्मान निधि मिलने से उनके आत्मसम्मान में बढोतरी होगी। वहीं शासकिय कर्मचारियों को सांतवे वेतनमान के आधार पर शहरों के आधार पर 9 प्रतिशत और 6 प्रतिशत की दर से घर किराया भत्ता का भी प्रावधान किया गया है। इसके साथ मंे पुलिस आरक्षकों को 8000 का वार्षिक कीट भत्ता भी यह सरकार देने जा रही है। साथ ही साथ प्रदेश के 5 लाख कर्मियों को भी सौगात दी गई है। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस सरकार ने जनता के हित में हर वो फैसले लिए हैं जो उनके लिए आवश्यक थे। उक्त बातें प्रेस के माध्यम से कांग्रेस की सक्रिय नेत्री और जिला पंचायत सदस्य विलास सारथी के द्वारा
कही गई।

अब आवासहीनों को भी मिलेगी छत- सीता चिंता पटेल

जिला पंचायत के योजना समिति, संचार समिति, कृषि समिति एवं स्वच्छता समिति सदस्य व कांग्रेस की ऊर्जावान नेत्री श्रीमती सीता चिंता पटेल ने प्रेस के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी के द्वारा लिए गए जनहित के फैसलों पर अपनी बात कही एवं जनता के लिए लाभकारी बताया। कांग्रेस नेत्री ने कहा कि प्रदेश के 5 लाख कर्मियों को सौगात देने के क्रम में मितानिनों ट्रेनरों, ब्लॉक को- आंर्डिनेटर एवं हेल्प डेस्क ऑपरेटरों के दैनिक राशि में 100 रूपए की वृद्धि की गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अब 25 लाख तक की सहायता का प्रावधान भी किया गया है। वहीं प्रदेश में आवास हीनों के लिए सर्वे में पात्र लोगों के लिए ग्रामीण आवास योजना का शुभारंभ भी इस सरकार के द्वारा किया जा रहा है। पंचायत सचिवों के लिए भी विशेष भत्ते का प्रावधान किया गया है। 15 साल से अधिक सेवा काल वाले पंचायत सचिवों को 3000 प्रतिमाह बढोतरी एवं 15 साल से कम सेवा काल वालों को 2500 की बढोतरी इस सरकार में मिली है। इसके अलावा अर्जित अवकाश, मातृत्व अवकाश और पितृत्व अवकाश भी दिया जा रहा है। 10 लाख तक की उपादन राशि और 5 लाख तक चिकित्सा व्यय की घोषणा भी इस सरकार के द्वारा की गई है।

प्रदेश में सड़कों की हालत बदतर- प्रियदर्शिनी दिव्य

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं बेटी बचाओ बेटी पढाओ जिला सह संयोजक श्रीमती प्रियदर्शिनी दिव्य ने प्रेस के माध्यम से कहा कि इन दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय बेवजह अपनी पीठ थपथपाने में लगे हुए हैं। जबकि सड़क के मामले में पुरे प्रदेश में हाल बेहाल हैं। आए दिन अखबारों में तस्वीरें छप रही हैं। आए दिन बदतर सड़क की वजह से दुर्घटनांए हो रही है लेकिन इस सरकार के कान में जुं तक नही रेंग रही। महज दिखावों के लिए थुक पालिश का काम हो रहा है। इन पांच सालों का निर्माण कार्यों में स्तर व गुणवत्ता नाम की कोई चीज नही रह गई। बरसात लगते ही सरकार के द्वारा इस वर्ष के विकास वाले आंकडों की परतें खुल गई है। यह हाल प्रदेश के किसी क्षेत्र विशेष का नही है बल्कि यह हाल प्रदेश के सभी कोने कोने का है। गली गली में डभरा है भुपेश बघेल लबरा है जैसे नारे प्रदेश स्तर में गुंज रहे हैं। आने वाले दिनों में इस सरकार का जाना तय है। उक्त बातें प्रेस के माध्यम से भाजपा नेत्री प्रियदर्शिनी दिव्य के द्वारा कही गई।

स्थानीय विषयों पर निरूत्तर कांग्रेस सरकार- अरविंद खटकर

जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य सारंगढ़ बिलाईगढ़ ने प्रेस के माध्यम से कहा कि प्रदेश में विकास के ढोल पीटने वाली कांग्रेस पर जब स्थानीय स्तरों में आरोप लगाए गए तो कांग्रेस के पास कोई जवाब नही है। तीन दिन पुर्व भाजपा सारंगढ़ के द्वारा हजारों की संख्या में आंदोलन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर आए हुए पुर्व सांसद चंदुलाल साहु एवं जिलाध्यक्ष समेत पुर्व विधायकों द्वारा स्थानीय विषय पर 24 बिंदुओं के माध्यम से जनहित के मुद्दे उठाए गए। जनता पुरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। कोई विभाग ऐसा नही है जहां पर भ्रष्ट्राचार ना हो रहा हो। कांग्रेस के खिलाफ लगे सभी आरोपों में सच्चाई है और इसलिए ही सत्ताधारियों के पास कोई जवाब नही सुझ रहा है। आने वाले दिनों में भी जनता इन सभी बातांे को ध्यान में रखकर ही वोट चुनाव करेगी। उक्त बातें प्रेस के माध्यम से भाजपा के जुझारू और युवा नेता अरविंद खटकर के द्वारा कही गई।

नगर पालिका क्षेत्र की सड़़के बदहाल- नंदनी वर्मा

भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय जिलाध्यक्ष सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवं पुर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नंदनी वर्मा ने प्रेस के माध्यम से नगर पालिका क्षेत्र की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा। भाजपा नेत्री ने कहा कि इस समय नगर निकाय, जनपद, विधायकी क्षेत्र समेत सभी में कांग्रेस का कब्जा है ऐसी स्थिति में भी सारंगढ़ क्षेत्र के सभी सड़के बदहाल हैं। बरसात लगने के बाद से इन सड़कों में चलना दुर्भर हो गया है। पुरे पांच वर्ष होने को आ गए हैं लेकिन एक भी सड़क ऐसी नही बनी जिस पर जनता को राहत मिली हो। रायगढ़ रोड़ की बात करें तो उस सारंगढ़ से हरदी तक की स्थिति अत्यंत बदहाल है, आए दिन दुर्घटना हो रही है। रंजीत होटल के पास जिस प्रकार से बरसाती जलभराव होता है वह किसी से छिपा नही है। पीडब्लुडी विभाग एनएच का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ता है तो वहीं एन एच के अधिकारियों द्वारा लापरवाही पुर्वक कचरायुक्त डस्ट डाल दिया जाता है। कुल मिलाकर स्थिति अत्यंत बद से बदतर हो चुका है। नदनी वर्मा के द्वारा उक्त बातें प्रेस के द्वारा कही गई।

बिलाईगढ़ में हुए आंदोलन का कांग्रेस के पास जवाब नही- डॉ. दिनेश लाल जांगड़े

एमबीबीएस, एमडी शिशु रोग विशेषज्ञ, प्रदेश भाजपा विशेष आमंत्रित सदस्य एवं सह प्रभारी जगदलपुर अजा मोर्चा डॉ. दिनेश लाल जांगड़े ने प्रेस के माध्यम से कहा कि दो दिन पुर्व स्थानीय विषयों पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विधायक के खिलाफ जमकर आंदोलन किया गया एवं स्थनीय विषयों पर हल्लाबोल कार्यक्रम किया गया। हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। उक्त आंदोलन के जवाब में कांग्रेस को अब कुछ सुझ नही रहा है। पुरे पौने पांच सालों तक कांग्रेस की सरकार में बैठे हुए लोगों ने जनता को खुब लुटा है ऐसे में जनता भी त्रस्त हो चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता ने अपना मन बना लिया है और कांग्रेस सरकार का जाना तय है। उक्त बातें प्रेस के माध्यम से भाजपा के कद्ावर नेता डॉ. दिनेश लाल के द्वारा कही गई।

रायपुर में नग्न प्रदर्शन के बाद भी सरकार बेशर्म- गिरवर निराला

भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता और समाज सेवक गिरवर निराला ने प्रेस के माध्यम से कहा कि तीन दिनों पुर्व प्रदेश के राजधानी में पुरे प्रदेश को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी। सिस्टम से तंग आकर राजधानी की सड़कों में नौजवानों के द्वारा वस्त्रविहीन होकर प्रदर्शन किया गया। जिस मामले में प्रदर्शन किया गया उस मामले में ये युवक अपनी जगह बिल्कुल सही थे लेकिन भुपेश के राज मंे भ्रष्ट्राचारियों पर कोई कार्यवाही ना हुई है और ना ही होगी। सैकडों बार अपने हक कि लिए लडने के बाद भी जब न्याय नही मिला तो इन युवकों ने अपने आत्मसम्मान को छोड़कर वस्त्रविहीन आंदोलन का फैसला लिया। भले ही राजधानी की सड़कों में प्रदेश वालों को ये युवक वस्त्रविहीन नजर आए लेकिन वास्तव में उस दिन यह सरकार वस्त्रविहीन हो गई। पुरे प्रदेश में इस सरकार ने सभी वर्ग के लोगों को ठगा है। पुरे प्रदेश की जनता आने वाले चुनाव का इंतजार कर रही है ताकि सरकार में बैठे असंवेदनशील लोगों को उनकी असल जगह बताई जा सके।

मणिपुर की घटना अत्यंत पीड़ादायक- देव कोसले

आम आदमी पार्टी सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला उपाध्यक्ष एवं पुर्व सतनामी विकास परिषद अध्यक्ष, तेजतर्रार नेता देव कोसले ने प्रेस के माध्यम से कहा कि पिछले 2-3 महीनों से मणिपुर में हालात बेकाबु हैं। केन्द्र सरकार अभी तक इस विषय में सिर्फ बयानबाजी कर रही है वहीं कांग्रेस भी सिर्फ राजनिती का मुद्दा बना रही है। पुरे देश के लिए वहां शर्मसार करने वाली घटनांए आए दिन घट रही है ऐसे में सरकार को इस विषय में गंभीर कदम उठाने की आवश्यकता है। खासकर महिलाओं के लिए वहां कुछ भी सही नही हो रहा है। महिलाओं के लिए मणिुपर में हालत बद से बदतर हो चुके हैं ऐसे में सरकार को कडे कदम उठाने की आवश्यकता है। सही मायनो में देखा जाए तो मणिपुर के मामले में सरकार पुरी तरह से फेल हो चुकी है और नैतिकता के नाते पीएम को इस्तीफा भी देना चाहिए। उक्त बातें प्रेस के माध्यम से आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और युवा नेता देव कोसले के द्वारा कही गई।

आखिर चावल चोरों का पता चलने लगा है- भारत भुषण जोल्हे

पुर्व जनपद अघ्यक्ष, अधिवक्ता संघ के पुर्व अध्यक्ष एवं भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, मिलनसार भाजपा नेता भारत भुषण जोल्हे ने प्रेस के माध्यम के प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना काल में 167.32 लाख हितग्राहियों को उनके हक का चावल नही मिला है। सीएजी के रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि इस सरकार के द्वारा हितग्राहियों को उनके हकों से वंचित रखा गया है। राज्य सरकार के द्वारा पात्र परिवारों को मिलने वाले अधिकतम मात्रा में बदलाव करने के कारण प्रदेश में केन्द्र से मिलने वाले चावल और साथ ही साथ दाल से भी हितग्राही वंचित हुए हैं।
कोरोनाकाल में केन्द्र ने तो गरीबों के लिए चावल योजना का प्रारंभ कर दिया था लेकिन प्रदेश सरकार के द्वारा पात्र परिवारों को मिलने वाले चावल की मात्रा और व्यवस्था में परिवर्तन कर दिया गया जिसक कारण से प्रदेश में 167.32 लाख परिवारों को उनका हक नही मिला। प्रदेश सरकार के द्वारा कोई ऐसा विभाग नही है जहां पर गरीबों के हक में डाका ना डाला गया हो। उक्त बातें प्रेस के माध्यम से भाजपा नेता भारत भुषण जोल्हे के द्वारा कही गई।

युवाओं से भेंट मुलाकात महज छलावा- कुंदन कुर्रे

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पुर्व मण्डल उपाध्यक्ष और युवा नेता कुंदन कुर्रे ने प्रेस के माध्यम से कहा कि युवाओं से भेंट मुलाकात का कार्यक्रम कहज छलावा है। प्रदेश में 45 हजार से ज्यादा संविदा कर्मी इन दिनों हडताल पर चल रहे हैं 45 हजार संविदा कर्मियों के 5 लाख परिवार परेशान व हलाकान हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री को अगर भेंट मुलाकात करनी ही है तो हडताल करने वाले संविदा कर्मियों से करें। नियमितिकरण का वादा जिनसे इस सरकार ने किया है उन कर्मचारियों से करें। युवाओं से भेंट मुलाकात का कार्यक्रम महज दिखावा है। व्यापम हो या पीएससी सभी प्रकार के परिक्षाओं में युवाओं को छला गया है। युवा वर्ग इस सरकार से इस कदर त्रस्त है कि वस्त्रविहीन होकर प्रदर्शन करने को बाध्य हो गया। युवाओं से भेंट मुलाकात, अपनी दागदार छवि को चमकाने के असफल प्रयास से ज्यादा कुछ भी नही है। उक्त बातें प्रेस के माध्यम से युवा नेता कुंदन कुर्रे के द्वारा कही गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
00:53