राज्य

13 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति निरस्त, समय पर कार्यभार नहीं संभालने पर हुई कार्रवाई…..

13 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति निरस्त, समय पर कार्यभार नहीं संभालने पर हुई कार्रवाई.....

13 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति निरस्त, समय पर कार्यभार नहीं संभालने पर हुई कार्रवाई…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित 13 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति एवं पदस्थापना निरस्त कर दी गई है। इन अभ्यर्थियों को प्रदेश के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में पदस्थापना दी गई थी, लेकिन निर्धारित समयावधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने के चलते यह कार्रवाई की गई है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग, मंत्रालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक लोक सेवा आयोग से चयनित अभ्यर्थियों को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्ति दी गई थी। निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित पदों पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने के कारण उनकी नियुक्ति एवं पदस्थापना निरस्त करने का निर्णय लिया गया।

निर्धारित समय में ज्वाइन नहीं करना पड़ा भारी

विभागीय आदेश के अनुसार संबंधित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के बाद तय समयावधि में अपने पद पर कार्यभार ग्रहण करना था। समय सीमा समाप्त होने के बावजूद कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नियुक्ति निरस्त करने की कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button