Uncategorizedजिला- सारंगढ़जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़पूछता है सारंगढबिलाईगढ़

लगातार शिकायतों के बाद बिलाईगढ़ CMO निलंबित

लगातार शिकायतों के बाद बिलाईगढ़ CMO निलंबित

लगातार शिकायतों के बाद बिलाईगढ़ CMO निलंबित

एजेंडा में मूल विषय के स्थान पर अन्य विषय रखने और स्वच्छता कर्मियों से अनुचित व्यवहार के मामले में कार्रवाई

सारंगढ़ टाइम्स न्यूज/बिलाईगढ़। नगर पंचायत बिलाईगढ़ के मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत कुमार देवांगन को लगातार सामने आ रही शिकायतों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा 25 सितंबर 2026 को जारी आदेश में उन्हें प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है।

जारी आदेश के अनुसार नगर पंचायत परिषद के निर्धारित एजेंडा क्रमांक 21 में मूल विषय के स्थान पर अन्य विषय प्रस्तुत किए जाने तथा स्वच्छता सेवाओं से जुड़ी महिलाओं के साथ कथित रूप से अनुचित व्यवहार किए जाने के संबंध में शिकायत सामने आई थी। मामले में दंडात्मक कार्रवाई के लिए विभागीय स्तर पर जांच एवं रिपोर्ट की प्रक्रिया के बाद यह कार्रवाई की गई।

बताया गया है कि नगर पंचायत बिलाईगढ़ में मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत अनुबंधित महिलाओं के संबंध में शिकायत कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ के समक्ष भी प्रस्तुत की गई थी। शिकायत में महिलाओं के साथ कथित लैंगिक प्रताड़ना का आरोप लगाया गया था। इसके बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ द्वारा मामले की जांच की गई और जांच रिपोर्ट कलेक्टर को भेजे जाने की जानकारी शिकायत में दी गई है।

वहीं 23 सितंबर 2026 को कलेक्टर को सौंपे गए एक आवेदन में शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि परिषद की बैठक में एजेंडा क्रमांक 21 से संबंधित मूल प्रस्ताव के स्थान पर अन्य विषय को प्रस्तुत किया गया। आवेदन में संबंधित दस्तावेजों एवं जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की मांग की गई थी।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के 25 सितंबर के आदेश में इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए यशवंत कुमार देवांगन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर निर्धारित किया गया है। आदेश में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता का भी उल्लेख किया गया है।

इसके अलावा २१ लाख ६५ हजार रूपये के अध्यक्ष निधि गबन का मामला भी लगातार गरमाया हुआ है, देखते हैं आखिर आने वाले दिनों में बिलाईगढ़ में राजनीती और क्या क्या रंग दिखाती हैं. 

जांच के बाद हुई कार्रवाई

इस मामले में शिकायतों के बाद विभागीय स्तर पर जांच प्रक्रिया आगे बढ़ी। शिकायतकर्ताओं की ओर से कलेक्टर को सौंपे गए आवेदन में जांच रिपोर्ट की प्रति भी संलग्न की गई थी। इसके बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने कार्रवाई करते हुए CMO को निलंबित कर दिया।

बिलाईगढ़ नगर पंचायत में CMO के खिलाफ हुई यह कार्रवाई अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं विभागीय कार्रवाई के बाद आगे की प्रक्रिया और मामले में होने वाली जांच पर भी लोगों की नजर रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button