
सरसीवां के गाताड़ीह में कोल्ड ड्रिंक लदी ट्रक को रोकवाकर आधा दर्जन से अधिक लोगो ने किया डकैती! देर रात ढ़ाई बजे की घटना,

उड़ीसा के बरगढ़ से बिलासपुर जा रही थी ट्रक,
7-8 लोगो ने दिया डकैती को अंजाम,
मारपीट और गाली-गलौच करके कोल्ड ड्रिंक लूट कर फरार हो गये आरोपी?
पुलिस गश्त की पोल खुली, लूटपाट और डकैती की घटना से थर्राया सरसीवां अंचल?
अज्ञात आरोपियो के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2), 310(2), 324(4) के तहत अपराध दर्ज,
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सरसीवां-सराईपाली मार्ग में आने वाला ग्राम-गाताड़ीह में देररात ढ़ाई बजे चलती ट्रक को पत्थर मारकर रूकवाने के बाद मारपीट, गाली-गलौच और लूटपाट की घटना का मामला प्रकाश मे आया है। उड़ीसा के बरगढ़ से बिलासपुर जा रही महाराष्ट्र के कोल्ड ड्रिंक लदी ट्रक के साथ किया इस डकैती कांड़ में सरसीवां पुलिस ने अज्ञात आरोपियो के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2), 310(2), 324(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राज शांति प्रकाश बिके पिता शांति प्रकाश बिके ग्राम किसान नगर पोस्ट व्याहाड खुर्द तह. सावली थाना अंबोरा जिला चंद्रपुर महाराष्ट, का रहने वाला है।वह वाहन चालक का काम करता हूं । उसने बताया कि पिछले 01 वर्ष से उर्मिला भोजराज कोहले पति भोजराज कोहले वार्ड क्रमांक 03 खंडाला पोस्ट भेंडाला तह. चामोरसी जिला गड़चिरौली महाराष्ट, के टाटा ट्रक क्रमांक MH 33 T 7010 को चलाता हूं । दिनांक 18.09.2026 को हेक्टरवे वेबरेज प्रा.लि. कंपनी बरगढ़ उड़ीसा से कोल्ड्रींक की पेटियां पेटी लोड कर सरायीपाली सरसींवा मार्ग से होते हुये आर.के. टेलीकॉम तिलक नगर बिलासपुर जिला बिलासपुर जा रहा था, उसके साथ उसका पारिवारिक बड़ा भाई रजनीकांत लाल बिके पिता लालचंद बिके भी कंडेक्टर सीट में बैठा था कि दिनांक 18/19.09.2026 के दरम्यानी रात्रि करीबन 02.30 बजे गाताडीह शासकीय अस्पताल के पास मेन रोड़ में पहले एक मोटर सायकल में सवार तीन
लोग उसके ट्रक के सामने आकर पत्थर से ट्रक के सामने वाले शीशा को मारकर तोड़ दिये । डर के मारे हमारे द्वारा ट्रक को रोकने पर दो मोटर सायकल में कुछ लोग और आ गये ।
सभी लोग मिलकर हमे मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करने लगे तथा हम दोनों को ट्रक से नीचे ऊतार कर हमारे साथ सभी लोग हाथ मुक्का से मारपीट किये है तथा सभी लोग मिलकर हम दोनों के पहने कपड़े के जेब को चेक किये और उसके एक एंड्रायड मोबाईल फोन रियलमी कंपनी का जिसमें मोबाईल नंबर लगा था जिसे छिनकर ले लिये तथा उसके मोबाईल फोन एवं गूगल पे का पासवर्ड को भी डरा धमका कर मांग लिये । ट्रक के सामने रखा खाना बनाने वाला एक छोटा गैस चुल्हा को भी ले गये । सभी लोग मिलकर ट्रक में बंधे तिरपाल के रस्सा को काटकर ट्रक में लोड कोल्ड्रींक में से कुछ कार्टुन कोल्ड्रींक को भी निकाल कर ले गये है । मारपीट से उसके चेहरे में दाहिने ओर, गाल में तथा रजनीकांत बिके के गाल, चेहरा में चोंटे आयी है । इस डकैती कांड़ में सरसीवां पुलिस ने अज्ञात आरोपियो के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2), 310(2), 324(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।



