चुनावी खबरजिला- सारंगढ़जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़पूछता है सारंगढबिलाईगढ़

आशीर्वाद दिया से लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के लाभ को लेकर जारी हुआ विज्ञप्ति…. तो वहीँ युवा नेताओं ने नगर पालिका चुनाव को लेकर भी कही अपनी बात….. साथ ही साथ सारंगढ़ में कुत्ते का आतंक और बदहाल सड़क को लेकर भी युवा नेताओं ने रखी बेबाक राय….इसके अलावा डूसू चुनाव के विषय में भी सारंगढ़ के युवाओं ने बधाई प्रेषित की।

आशीर्वाद दिया से लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के लाभ को लेकर जारी हुआ विज्ञप्ति.... तो वहीँ युवा नेताओं ने नगर पालिका चुनाव को लेकर भी कही अपनी बात..... साथ ही साथ सारंगढ़ में कुत्ते का आतंक और बदहाल सड़क को लेकर भी युवा नेताओं ने रखी बेबाक राय....इसके अलावा डूसू चुनाव के विषय में भी सारंगढ़ के युवाओं ने बधाई प्रेषित की।

डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत : अक्षत स्वर्णकार

*सारंगढ़।* अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में हुई जीत पर सारंगढ़ के पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अक्षत स्वर्णकार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अक्षत स्वर्णकार ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के प्रत्याशियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छाबड़ी तथा संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह की जीत पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों के बीच एबीवीपी की सक्रियता और संगठनात्मक कार्यों को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि एबीवीपी लगातार छात्रहित, राष्ट्रहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को लेकर विद्यार्थियों के बीच काम करती रही है। डूसू चुनाव में मिली सफलता से संगठन से जुड़े युवाओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है।  अक्षत स्वर्णकार ने कहा कि सारंगढ़ सहित पूरे क्षेत्र के एबीवीपी एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं की ओर से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी जाती है। उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

*सेवा, सुशासन और जनकल्याण से विकास को मिली नई दिशा — राहुल केशरवानी*
सारंगढ़। भाजयुमो नेता राहुल केशरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और छत्तीसगढ़ ने विकास के क्षेत्र में नई गति देखी है। सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा देने का कार्य किया है। सड़कों, आवागमन, आधारभूत सुविधाओं और जनहित से जुड़ी योजनाओं के विस्तार से प्रदेश की विकास यात्रा को गति मिली है।
राहुल केशरवानी ने कहा कि विकास केवल आंकड़ों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि इसका वास्तविक प्रभाव आम नागरिक के जीवन में दिखाई देना चाहिए। जब बेहतर सुविधाएं, मजबूत अधोसंरचना और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है, तभी विकास का वास्तविक उद्देश्य पूरा होता है। उन्होंने कहा कि सेवा और सुशासन के इसी संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों की ओर आगे बढ़ रहा है और विकसित भारत के निर्माण में प्रदेश भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

*कुत्ते के हमले की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने ठोस पहल जरूरी — अभिनव सिंह ठाकुर*
सारंगढ़। भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह ठाकुर ने सारंगढ़ में आवारा एवं आक्रामक कुत्तों के हमले की घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पागल कुत्ते के हमले में 30 से अधिक लोगों के प्रभावित होने की घटना गंभीर है और इस मामले में शासन-प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
अभिनव सिंह ठाकुर ने कहा कि कुछ माह पहले भी इस तरह की घटना सामने आ चुकी है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के लिए आक्रामक कुत्तों का खतरा गंभीर हो सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं नगर पालिका को ऐसे मामलों में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्रों का चिन्हांकन करना चाहिए तथा आवारा एवं आक्रामक कुत्तों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था बनानी चाहिए। भाजयुमो नेता ने कहा कि किसी बड़ी दुर्घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय समय रहते रोकथाम के उपाय किए जाना जरूरी है। उन्होंने शासन-प्रशासन से विनम्र आग्रह किया कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सार्थक एवं प्रभावी पहल की जाए।

*नगर पालिका चुनाव के लिए भाजयुमो पूरी तरह तैयार — भविष्य नामदेव*
सारंगढ़। भाजयुमो के नगर उपाध्यक्ष भविष्य नामदेव ने आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों के संबंध में कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में आगामी नगर पालिका चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी सहित सभी वार्डों के प्रत्याशियों के पक्ष में भाजयुमो की पूरी टीम सक्रियता के साथ कार्य करेगी। भविष्य नामदेव ने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं की टीम को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और संगठन के कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने का काम लगातार किया जा रहा है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण है और भाजयुमो कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जो भी जिम्मेदारी युवा कार्यकर्ताओं को दी जाएगी, उसका पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निर्वहन किया जाएगा। भविष्य नामदेव ने कहा कि आगामी चुनाव में युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रहेगी और संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजयुमो पूरी ताकत के साथ मैदान में रहेगा।

*सारंगढ़ की बदहाल सड़कों पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत — नितिन टांडे*
सारंगढ़। भाजयुमो मंडल महामंत्री नितिन टांडे ने सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र की सड़कों की खराब स्थिति को लेकर शासन-प्रशासन से तत्काल सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि नगर की कई सड़कें लंबे समय से खराब स्थिति में हैं और बारिश के बाद स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई है। नितिन टांडे ने विशेष रूप से बिलासपुर रोड की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो चुके हैं। इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है, इसलिए सड़क की वर्तमान स्थिति कभी भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। उन्होंने कहा कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी होती है। रात के समय स्थिति और अधिक जोखिमपूर्ण हो जाती है। ऐसे में किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय संबंधित विभाग को तत्काल सड़क का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू करना चाहिए। नितिन टांडे ने शासन एवं प्रशासन से आग्रह किया कि बिलासपुर रोड सहित नगर की खराब सड़कों की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
*मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आम जनता की समस्याओं के निराकरण का प्रभावी माध्यम — संजय सोरेंग*
सारंगढ़। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री संजय सोरेंग ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ लगातार विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए शुरू की गई *1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन* भी लोगों के लिए उपयोगी माध्यम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन के माध्यम से आम नागरिक अपनी समस्याओं और शिकायतों को शासन तक पहुंचा सकते हैं। इससे लोगों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम हुई है। संजय सोरेंग ने कहा कि शासन और जनता के बीच संवाद का माध्यम मजबूत होना सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिक अपनी शिकायत दर्ज कराने के साथ उसके निराकरण की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निराकरण हो और शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन इस दिशा में आम नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा बन रही है।

*आशीर्वाद दीप आयोजन से सारंगढ़ में बना सकारात्मक माहौल — दिलीप साहू*
सारंगढ़। भाजयुमो के मंडल महामंत्री दिलीप साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के साथ सारंगढ़ में हुए आशीर्वाद दीप आयोजन की सराहना की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की अगुवाई में जिस प्रकार से नगर में शानदार आयोजन किया गया, वह काबिले तारीफ है। दिलीप साहू ने कहा कि भाजपा संगठन की ओर से नगर के चौक-चौराहों पर आयोजित आशीर्वाद दीप कार्यक्रम के कारण सारंगढ़ में सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने इस आयोजन को विशेष बना दिया।उन्होंने कहा कि सारंगढ़ के इतिहास में संभवतः पहली बार इतनी बड़ी संख्या में एक साथ दीप प्रज्वलित किए गए, जिसका युवा वर्ग भी प्रत्यक्ष गवाह बना। यह आयोजन नगर के लिए एक यादगार पल के रूप में दर्ज हुआ है। दिलीप साहू ने इस आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले जिला प्रशासन, भाजपा संगठन, कार्यकर्ताओं, नागरिकों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button