राज्य

एशिया कप हॉकी जूनियर में छत्तीसगढ़ की गीता और मधु का शानदार प्रदर्शन, चार-चार गोल दागकर भारत को दिलाई जीत….

एशिया कप हॉकी जूनियर में छत्तीसगढ़ की गीता और मधु का शानदार प्रदर्शन, चार-चार गोल दागकर भारत को दिलाई जीत....

एशिया कप हॉकी जूनियर में छत्तीसगढ़ की गीता और मधु का शानदार प्रदर्शन, चार-चार गोल दागकर भारत को दिलाई जीत….

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी गीता यादव एवं मधु सिदार ने हॉकी जूनियर महिला एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और भारत का मान बढ़ाया है। दोनों खिलाड़ियों ने राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई बिलासपुर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय हॉकी अकादमी में प्रशिक्षण ली है। चीन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत ने साउथ कोरिया को करारी मात दी, जिसमें मधु सिदार ने एक गोल दागा। भारत ने मलेशिया को 11-1 से करारी मात दी, जिसमें गीता यादव ने 2 गोल मारकर भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत ने अपने चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त दी, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने 2-2 गोल किए। इस पूरी प्रतियोगिता में मधु सिदार ने कुल 4 गोल और गीता यादव ने भी 4 गोल किया।

संचालक खेल एवं युवा कल्याण आकांक्षा शिक्षा खलखो ने आज संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर में दोनों खिलाड़ियों को बधाई देकर उत्साहवर्धन किया और भविष्य में और आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं देते हुए विभाग की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही । इस अवसर पर बिलासपुर आवासीय अकादमी के वरिष्ठ प्रशिक्षक राकेश टोप्पो, खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर बिलासपुर के हाई परफॉर्मेंस मैनेजर कुलदीप बरार और सुशील अमलेश खेल अधिकारी बिलासपुर भी उपस्थित रहे।

कवर्धा में गीता का हुआ भव्य स्वागत

चीन में आयोजित जूनियर महिला एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली कवर्धा की बेटी गीता यादव के नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। गीता के शहर पहुंचते ही उनके माता-पिता, सर्व यादव समाज के पदाधिकारियों, युवाओं और बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया।
गीता यादव को ठाकुर देव चौक से बाजे-गाजे के साथ रैली की शक्ल में भारत माता चौक तक ले जाया गया। रैली के दौरान जगह-जगह लोगों ने गीता का फूल-मालाओं से स्वागत किया। आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया और भारत माता के जयकारों के साथ गीता का उत्साह बढ़ाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button