रायगढ़

जिले के खरसिया वन परिक्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई

हाथी से आमना-सामना पड़ा भारी, खेत में महिला की मौत

जिले के खरसिया वन परिक्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खेत में डोरी बीनने गई एक बुजुर्ग महिला पर हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बरभौना ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम कुकरीचोली निवासी 60 वर्षीय चंद्रकला इनसेना बुधवार सुबह अपने खेत की ओर गई थीं। इसी दौरान उनका सामना एक हाथी से हो गया। हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही जान चली गई।

जब महिला काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान दोपहर में उनका शव खेत में मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची टीम को शव के आसपास हाथी के पैरों के निशान भी मिले, जिससे प्रारंभिक जांच में हाथी के हमले से मौत होने की पुष्टि हुई। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

खरसिया एसडीओपी प्रभात पटेल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं वन विभाग की टीम भी मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button