
अखिल भारतीय अघरिया समाज द्वारा सारंगढ़ द्वारा जन्माष्टमी कार्यक्रम आयोजन ।

सारंगढ़. जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अघरिया समाज द्वारा समाजिक माताओ व बहनों को सम्मिलित कर श्री कृष्ण जन्मोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया । इस पावन अवसर पर सारंगढ़ क्षेत्र की माताओ बहनों ने बहुत ही सक्रियता से भाग लिया । उक्त कार्यक्रम के अवसर पर पूजन अर्चन व भजन के आयोजन के साथ साथ बच्चों को राधा कृष्ण के वेश में तैयार किया गया , इस कार्यक्रम को शानदार तरीके से मनाया गया ।
इस कार्यक्रम में अघरिया समाज परीक्षेत्र सारंगढ़ के पदाधिकारी एवं बहुत संख्या में महिलाएं व बच्चे भी शामिल रहे ।

मनोरंजन के तौर पर उक्त कार्यक्रम में कुर्सी दौड़ , मटका फोड़ जैसे प्रतियोगी खेल व सामूहिक वंदन नृत्य का आयोजन किया गया , साथ ही बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताएं भी रखी गयीं । समस्त प्रतिभागियों को सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया ।



