जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

अनियंत्रित होकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 15 घायल, 3 की हालत गंभीर

अनियंत्रित होकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 15 घायल, 3 की हालत गंभीर

अनियंत्रित होकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 15 घायल, 3 की हालत गंभीर

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,

जिले के सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम परसापाली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। परिजनों और ग्रामीणों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई , जिससे वाहन में सवार दर्जनों लोगों में से लगभग 15 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरिया थाना क्षेत्र के परसापाली गांव के ग्रामीण एक पिकअप वाहन में सवार होकर महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र स्थित गांव में आयोजित एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब सभी लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी गांव के समीप ही पिकअप अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई ।

हादसा होते ही आसपास के प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी । ​सूचना मिलते ही सरिया पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। ​दुर्घटना में घायल 15 लोगों में से 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। ​गौरतलब है कि पिछले कुछ ही दिनों के भीतर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मालवाहक पिकअप गाड़ियों में सवारी बैठाने के कारण यह दूसरा बड़ा सड़क हादसा है। प्रशासन द्वारा मालवाहक वाहनों में आवाजाही पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद इस तरह से लोगों का जोखिम भरा सफर जारी है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button