राज्य

नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, फर्जी Instagram ID बनाकर तस्वीरें वायरल करने का भी आरोप…..

नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, फर्जी Instagram ID बनाकर तस्वीरें वायरल करने का भी आरोप+

नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, फर्जी Instagram ID बनाकर तस्वीरें वायरल करने का भी आरोप…..

तखतपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में तखतपुर पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता के नाम से फर्जी Instagram ID बनाई और उस पर पीड़िता एवं अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामले की जांच के दौरान पीड़िता के बयान में आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

फर्जी Instagram ID से तस्वीरें वायरल करने का आरोप

पूरा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपने पति की Instagram ID चेक की, जहां उसे अपने घरेलू नाम से बनाई गई एक फर्जी Instagram ID के बारे में जानकारी मिली। आरोप है कि इस ID का इस्तेमाल आरोपी अख्तर खान उर्फ अफ्तार खान ने किया और अपनी तथा पीड़िता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद पीड़िता ने मामले को लेकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की।

बयान में दुष्कर्म का आरोप सामने आया

जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता का विधिवत बयान दर्ज कराया। बयान में उसने आरोपी अख्तर खान पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। तखतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अख्तर खान उर्फ अफ्तार खान को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान, उप निरीक्षक दिलाराम मनहर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सदनवती कश्यप, महिला आरक्षक काजोल मनहर, आरक्षक राजकुमार, त्रिलोक सिंह और संतोष पोर्ते की भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button