
बिलाईगढ़ की होनहार खिलाड़ी कुसुम सोनवानी "पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार" से सम्मानित
बिलाईगढ़,
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में बिलाईगढ़ की होनहार खिलाड़ी कुसुम सोनवानी को राज्य के प्रतिष्ठित बंसल न्यूज"पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन और उपलब्धियों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के करकमलों से प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुसुम सोनवानी को 50,000 की प्रोत्साहन राशि का चेक भी सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने की, साथ ही मंच पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कुसुम सोनवानी की इस शानदार उपलब्धि पर बिलाईगढ़ क्षेत्र सहित पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से प्रहलाद कैवर्त, यशपाल यादव, राजकुमार जांगड़े,अरुण कुमार टण्डन, त्रिलोक हरिप्रिय,महेंद्र कुमार मरावी, गोविंद अजय,रामेश्वर प्रसाद अजय, पंचराम साहू, सुरेश कुमार, आपुर बंजारे, ललिता सोनवानी, रेवती,कौशिल्या, खुलेश, खुशबू सोनवानी, एवं उनका पूरा परिवार शामिल रहा। यह सम्मान न केवल कुसुम सोनवानी के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह समूचे बिलाईगढ़ क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। खेल के क्षेत्र में निरंतर मेहनत और समर्पण से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।