
सारंगढ़ : बस स्टैंड़ में सवारी बिठाने को लेकर मचा जमकर बवाल, दो गुटो में हिंसक झड़प, राड़, बेल्ट, डंड़ा, चाकू से किया गया हमला, दो गुट के 6 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

एक गुट के पार्षद शुभम बाजपेयी, सत्यम बाजपेयी,
प्रखर बाजपेयी गिरफ्तार,
दूसरे गुट के शीतल यादव, योगेन्द्र यादव और उनका
बेटे को भी लिया गया हिरासत में,
पुलिस ने दोनो पक्ष के खिलाफ बीएनएस की धारा
296,109(1), 351(3), 115(2), 3(5) के तहत अपराध दर्ज,
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
जिला मुख्यालय सारंगढ़ मे बस स्टैंड़ में सवारी बिठाने को लेकर हुए विवाद में दो गुटो मे हिंसक झड़प हो गई है। दोनो गुट के चार लोगो को गहरी चोट आने की खबर है। सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनो पक्षो के 8 लोगो के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करते हुए बीएनएस की धारा 296,109(1), 351(3), 115(2), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 6 लोगो को न्यायिक रिमांड़ पर जेल भेजा है। वही पूरे मामले मे पुलिस के द्वारा रसूखदार आरोपियो को पुलसिया अंदाज में ट्रिटमेंट करने की बात आ रही है। गंभीर धाराओ मे अपराध
पंजीबद्ध करने तथा आरोपियो को न्यायायिक हिरासत मे जेल भेजने के त्वरित कार्यवाही को लेकर पुलिस के कार्यप्रणाली की जमकर सराहना हो रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ बस स्टैंड़ से बसे नियमित से अपने-अपने गंतव्य स्थल की ओर रवाना हो रही थी इस बीच सुबह 6.20 बजे बस में सवारी को बिठाने और रोकने को लेकर पार्षद और जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम बाजपेयी और साई बस के संचालक शीतल यादव के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते-ही देखते मारपीट और गैंगवार में तब्दील हो गया। दोनो पक्ष के 8 लोगो के द्वारा एक दूसरे पर राड़, लाठी, चाकू, बेल्ट से हमला करने का आरोप है। इस हिंसक झड़प में आधा दर्जन लोगो के घायल होने के खबर है। बताया जा रहा है कि इस गैंगवार टाईप लड़ाई से पूरा माहौल दशहत और भय का बन गया था और दोनो की पक्ष के दर्जनो लोग हथियारो के साथ बस स्टैंड़ पहुंच रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही हरकत में आई सारंगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल बस स्टैंड़ की ओर रूख किया और हिंसक झड़प को बंद कराया और आरोपियो को पुलिस थाना लेकर आये। जिसके बाद सारंगढ़ पुलिस थाना मे ही भारी भीड़ जमा हो गई थी।
वही दोनो पक्षो के शिकायत पर पुलिस ने 8 से अधिक लोगो के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर नामजद सभी लोगो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सारंगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस थाना में किया गया रिपोर्ट के अनुसार नगर पालिका के पार्षद तथा जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम बाजपेयी ने बताया कि वह वार्ड क्र 09 धर्मशाला गली सारंगढ मे रहता हूं। वासुदेव बस एवं बदन बस का एजेंट हूं कि आज दिनांक 30.08.2026 को सुबह 6/20 बजे बस स्टैण्ड सारंगढ में साई कृपा बस के संचालक शीतल यादव उर्फ रामू, योगेश्वर यादव,
योगेश्वर यादव का बेटा एवं एक अन्य साथी के द्वारा जान से मारने की नियत से चाकू, राड़ से प्राण घातक हमला कर मारपीट कर चोंट पहुंचाया गया है। उसने बताया कि वासुदेव बस एवं बदन बस का वह एजेंट है और सारंगढ़ बस स्टेण्ड में बस की सवारी इकट्ठा कर उसमें भिजवाता है। सारगढ़ बस स्टैण्ड में ही साई कृपा बस का भी संचालन होता है जिसके संचालक शीतल यादव उर्फ रामू है। शीतल यादव उर्फ रामू से पूर्व में वाद-विवाद हुआ था। आज दिनाक 30.08.2026 के सुबह 6/20 बजे हमारे वासुदेव बस के कंडेक्टर खेम प्रिया बस को निकालते हुए सवारी चढ़ा रहा था उसी समय शीतल यादव उर्फ रामू ने यात्रियों को बस में बैठने से रोकने लगा तब शुभम वहां
पहुंचकर शीलत यादव उर्फ रामू को बोला की हमारे यात्रियों को बस में क्यों नहीं बैठने दे रहे हो, तब शीतल यादव उर्फ रामू गंदी-गंदी गाली बकते हुए अंगुली दिखाकर धमकी देने लगा उसी बीच शीतल यादव उर्फ रामू का भाई योगेश्वर यादव व उसका बेटा वहां पर पहुंच
गये और मुझे धक्का देकर मारपीट करने लगे उसी बीच कंडेक्टर खेम प्रिया को भी धमकी देने लगे और गाली गलौच करने लगे मेरे द्वारा उन लोगों को रोकने की कोशिश किया गया तो योगेश्वर यादव अपने हाथ में रखे राड और योगेश्वर का बेटा अपने हाथ में रखे चाकू से
शुभम पर प्राण घातक हमला कर मारपीट करने लगे इसी बीच उसका भाई प्रखर वाजपेई एवं सत्यम वाजपेई पहुंच गये तब वह सभी लोग आज इन लोगो को जान सहित खत्म कर देना छोडना नहीं कहते हुए प्रखर को योगश्वर ने राड़ से और योगेश्वर का बेटा चाकू से मारा
और सत्यम वाजपेई को शीतल यादव उर्फ रामू ने दांत से दाहिने भुजा में काट दिया है और उसका एक अन्य साथी भी हम लोगों को मारपीट किया है।
वही दूसरे पक्ष के शीतल यादव उर्फ रामू ने बताया कि वह पैलपारा सारंगढ थाना सारंगढ जिला
सारंगढ बिलाईगढ का निवासी है तथा साई कृपा बस का संचालक है और सारंगढ बस स्टैण्ड में बस की सवारी ईकठ्ठा कर उसमे भिजवाता है। सारंगढ बस स्टैण्ड मे ही बदन बस और वासुदेव बस का भी संचालन होता है जिसके एजेंट शुभम बाजपेई है। उसने बताया कि शुभम बाजपेई से पूर्व में हम लोगो का वाद-विवाद हुआ था। आज दिनांक 30.08.2026 के सुबह 6/20 बजे वासुदेव बस के कंडेक्टर खेम प्रिया के द्वारा हमारे यात्रियो को बस में बैठा रहा था तब मैने उसे यात्री को बैठाने से मना किया उसी समय बस का एजेट शुभम बाजपेई आ गया और मुझसे सवारी क्यो नही बिठायेंगे कह कर विवाद करने लगाउसके साथ उसका भाई सत्यम बाजपेई और उसके अन्य साथी लोग भी वहां पहुंच गये और प्रखर बाजपेई ने अपने भाई सत्यम बाजपेई और सुभम बाजपेई और अपने अन्य साथियो के साथ हम लोगो पर चाकु से प्राण घातक हमला कर दिया उसी समय मेरा बड़ा भाई योगेश्वर यादव और मेरा भतीजा नीलेश यादव वहां पहुंच गये और बीच बचाव करने लगे तब सत्यम बाजपेई ने चाकु से और शुभम बाजपेई और प्रखर बाजपेई और अन्य लोग हाथ मुक्का लात से मारपीट करने लगे शुभम बाजपेई बोलने लगा कि आज इन लोगो को जान सहित खत्म कर देना छोडना नही कहने लगा तब सत्यम बाजपेई ने चाकू से मेरे बडे भाई योगेश्वर यादव पर हमला कर दिया तब मेरा बड़ा भाई योगेश्वर यादव ने दाहिने हाथ से अपने आप को बचाने के लिए रोका तो उसके दाहिने हाथ के छोटी अंगुली में गहरा चख्म लगते हुऐ खुन निकलने लगा मुझे प्रखर एवं शुभम बाजपेई एवं उसके साथी ने मुझे गला पकड़ कर जमीन पर गिरा दिया और हाथ मुक्का और लात से मारने लगे जिससे में कंधा, और चेहरे में चोट
आया और मेरा भतीजा नीलेश ने बीच बचावा करने आया तो उसे भी मारपीट करने लगे जिससे उसका गला और पीठ में चोंट आया है।
दोनो पक्ष के खिलाफ अपराध दर्ज दो गुटो के बीच हुई हिंसक झड़प और मारपीट के मामले मे पुलिस ने दोनो पक्षो की शिकायत पर दोनो पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियो को हिरारत मे लेकर जेल भेज दिया है। शुभम बाजपेई की शिकायत पर शीतल यादव उर्फ रामू यादव, योगेश्वर यादव, योगेश्वर यादव का बेटा और अन्य साथी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296,109(1), 351(3), 115(2), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है वही दूसरे एफआईआर मे शीतल यादव की शिकायत पर शुभम बाजपेयी, प्रखर
बाजपेयी, सत्यम बाजपेयी एवं अन्य साथी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296,109(1), 351(3), 115(2), 3(5) के तहत अपराध
पंजीबद्ध कर लिया है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार इस सनसनीखेज मामले मे शीतल यादव उर्फ रामू यादव, योगेश्वर यादव, नीलेश यादव तथा शुभम बाजपेयी, प्रखर बाजपेयी, सत्यम बाजपेयी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा न्यायायिक हिरासत मे
सारंगढ़ जेल भेज दिया है। पुलिस कप्तान के कड़क मिजाज़ से असामाजिक तत्वो के होश उड़े!
सारंगढ़ के बस स्टैंड़ में हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते गैंगवार का शक्ल अख्तियार कर लिया जिससे किसी की भी जान जा सकती थी। असामाजिक तत्वो के बुलंद हौसले की जानकारी इसी से मिल रही थी कि हथियारो से लैंस होकर असामाजिक तत्व गैंगवार करने वहा पहुंच रहे थे। पुलिस कप्तान सुनील शर्मा के कड़क मिजाज और आरोपियो के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने से अपराधियो मे दहशत का माहौल बन गया है। जिस प्रकार से आरोपियो और आरोपियो के सहयोगियो के खिलाफ आज पुलिस कप्तान ने अपनी भाषा मे सुधरने की हिदायत दिया है उससे असामाजिक तत्वो मे दहशत का वातावरण छा गया है। सवारी बिठाने के मामूली विवाद मे जिस प्रकार से एक दूसरे का जान लेने के आरोपी उतारू दिख रहे थे उससे साफ है कि कानून और व्यवस्था का डर ऐसे तत्वो मे समाप्त हो गये है। पुलिस कप्तान सुनील शर्मा ने गंभीर धाराओ मे कार्यवाही का निर्देश देकर आरोपियो को तत्काल गिरफ्तार कर एक संदेश
असामाजिक तत्वो और उनके सर्मथको को दे दिया है कि कानून से बढ़कर कोई नही है। मामले में समझौता कराने के लिये कई नेताओ ने जमकर भागदौड़ किया किन्तु पुलिस कप्तान के सामने किसी की कुछ भी नही चली।


