राज्य

CG.NEWS तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 2 शिक्षकों की मौके पर ही मौत, दो घायल…

CG.NEWS तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 2 शिक्षकों की मौके पर ही मौत, दो घायल…

 CG.NEWS तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 2 शिक्षकों की मौके पर ही मौत, दो घायल…

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दीपका थाना क्षेत्र में शादी से लौट रहे बारातियों की तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार सेंट जेवियर स्कूल कोरबा के 2 शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 अन्य स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 31 वर्षीय हिमांशु सिंह (निवासी खरमोरा) और 30 वर्षीय शुभम दीप (निवासी एमपी नगर) के रूप में हुई है. दोनों शिक्षक सेंट जेवियर स्कूल से जुड़े थे. वहीं, उनके दो अन्य साथी चंद्रभान और सत्यदेव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वे सभी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दीपका शक्तिनगर गए हुए थे. देर रात जब वे वापस लौट रहे थे, तभी कुचेना मार्ग पर रात करीब 12 बजे उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई और वे हादसे का शिकार हो गए

स्कूल स्टाफ और परिजन पहुंचे मौके पर

घटना की खबर लगते ही स्कूल स्टाफ, परिजन और शुभचिंतक अस्पताल और मौके पर पहुंच गए. हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ही इस दर्दनाक हादसे की मुख्य वजह रही. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं, मृतकों के अंतिम संस्कार की तैयारी उनके परिजनों द्वारा की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button