जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

महतारी वंदन की लाभार्थी महिलाओं ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की कलाई पर बांधी राखी, जोरदार स्वागत से गूंजा सारंगढ़….

महतारी वंदन की लाभार्थी महिलाओं ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की कलाई पर बांधी राखी, जोरदार स्वागत से गूंजा सारंगढ़....

महतारी वंदन की लाभार्थी महिलाओं ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की कलाई पर बांधी राखी, जोरदार स्वागत से गूंजा सारंगढ़….

पार्षद मयूरेश केशरवानी के कार्यालय में वित्त मंत्री ने स्वीकार किया आतिथ्य, शताधिक लोगों ने किया भव्य अभिनंदन

*सारंगढ़ टाइम्स न्यूज/सारंगढ़।*
प्रदेश के वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री *ओ.पी. चौधरी* के सारंगढ़ आगमन के दौरान रायगढ़ रोड स्थित पार्षद *मयूरेश केशरवानी* के कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह यादगार बन गया। रक्षाबंधन के अवसर पर महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की कलाई पर राखी बांधकर उनका भाई के रूप में अभिनंदन किया। वहीं युवाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

वित्त मंत्री का काफिला शाम करीब *5:30 बजे* पार्षद मयूरेश केशरवानी के रायगढ़ रोड स्थित कार्यालय पहुंचा। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यालय परिसर में पहले से मौजूद शहरी क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक वित्त मंत्री का अभिनंदन किया।

## महतारी वंदन की लाभार्थी महिलाओं ने बांधी राखी

रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की कलाई पर राखी बांधी। महिलाओं ने महतारी वंदन योजना जैसी कल्याणकारी पहल के लिए प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती मिली है।

महिलाओं द्वारा राखी बांधे जाने से भावुक नजर आए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सभी बहनों का आदरपूर्वक आभार व्यक्त किया और उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस आत्मीय स्वागत को लेकर प्रसन्नता भी व्यक्त की।

## ‘ओ.पी. चौधरी जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा सारंगढ़

वित्त मंत्री के स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। *‘ओ.पी. चौधरी जिंदाबाद’* सहित अन्य नारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से वित्त मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम में *जेन-जी प्रतिनिधित्व* के रूप में ओ.पी. चौधरी के शामिल होने को लेकर भी युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह जताया तथा उनका जोरदार अभिनंदन किया।

## व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद पहुंचे, जल्द रायपुर के लिए हुए रवाना

अभिनंदन समारोह के दौरान वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने उपस्थित युवाओं एवं महिलाओं को संक्षिप्त रूप से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त है और उन्हें तत्काल रायपुर के लिए रवाना होना है। उन्होंने राखी बांधकर भाई का सम्मान करने तथा आत्मीय स्वागत के लिए सभी महिलाओं और उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान *रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया* एवं *नगर पालिका खरसिया अध्यक्ष कमल गर्ग* भी उपस्थित रहे। महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं ने सांसद राधेश्याम राठिया का भी स्वागत-अभिनंदन किया और उनकी कलाई पर राखी बांधी।

## पार्षद मयूरेश केशरवानी के माता-पिता से लिया आशीर्वाद

कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं सांसद राधेश्याम राठिया ने पार्षद *मयूरेश केशरवानी* के माता-पिता *श्रीमती लता केशरवानी एवं भगवान प्रसाद केशरवानी* से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर मोना मॉडर्न स्कूल के डायरेक्टर *रितेश केशरवानी, श्रीमती **तोषी गुप्ता केशरवानी* एवं सारंगढ़ टाइम्स के संपादक *अमितेश केशरवानी* सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पार्षद *सत्येंद्र बरगाह, जिला पंचायत सदस्य **हरिहर जायसवाल, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता **वेदराम जांगड़े, जनपद सदस्य **हेमा विश्वनाथ बसंत, **अंजू ऋषिकेश पटेल, गणेशी चौहान, सुनीता सीताराम साहू, समीर सिंह ठाकुर, महेंद्र अग्रवाल, अनुपमा केशरवानी, मिलन साहू, रामकुमार थुरिया, अभिषेक साहू, कृष्णा पटेल, नारायण कुर्रे, नितीन टांडे, भविष्य नामदेव, प्रहलाद आदित्य, संजय चौहान गुड़ेली, संजय चौहान कुटेला, भीम केशरवानी, कृष्णा यादव, एस. कुमार यादव, अमित यादव, जीवन रात्रे, रामेश्वर सिंह राजपूत, सोना यादव, प्रतीक पटेल, अमित सारथी, हरिशंकर निराला एवं शिवम चंद्रा* सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक एवं महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाएं मौजूद रहीं।

### महिलाओं और युवाओं की बड़ी मौजूदगी रही खास आकर्षण

सारंगढ़ में आयोजित यह अभिनंदन समारोह महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी के कारण खासा चर्चा में रहा। एक ओर महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं ने राखी बांधकर वित्त मंत्री के प्रति आत्मीयता जताई, वहीं दूसरी ओर युवाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारों और पुष्पमालाओं के साथ उनका स्वागत कर राजनीतिक एवं संगठनात्मक उत्साह का प्रदर्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button