
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणीग्राही बने दुर्ग संभाग के प्रभारी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भाजपा कार्यकर्ताओ में हर्ष का माहौल

भाजपा ने जारी किया संभाग प्रभारियों व सह प्रभारी की सूची
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय ने संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रमुख नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा जारी आदेश के तहत मुख्यालय प्रभारी, संभाग प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू होगी। मुख्यालय प्रभारी के पद पर नवीन मारकण्डेय को नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में भाजपा प्रदेश मुख्यालय की गतिविधियों का समन्वय, संगठनात्मक निर्णयों का क्रियान्वयन और प्रदेशभर में पार्टी के संदेश का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
बस्तर संभाग के प्रभारी के रूप में यशवंत जैन और सह-प्रभारी के रूप में हरपाल सिंह भामरा नियुक्त किए गए हैं। बस्तर संभाग में पार्टी संगठन को मजबूत करना, जनसम्पर्क बढ़ाना और क्षेत्रीय कार्यक्रमों का सुचारू संचालन उनकी जिम्मेदारी होगी। रायपुर संभाग के प्रभारी के रूप में अखिलेश सोनी और सह-प्रभारी डॉ. राजीव सिंह नियुक्त किए गए हैं। रायपुर जिले में पार्टी के कार्यों को अधिक
प्रभावी और संगठित बनाने के लिए दोनों अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।
बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक जिम्मेदारी जगदीश रामू रोहरा को प्रभारी और अभिषेक शुक्ला को सह- प्रभारी के रूप में सौंपी गई है। बिलासपुर संभाग में भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना, मंडलों और ब्लॉकों में पार्टी गतिविधियों को गति देना और आगामी चुनावी रणनीतियों को प्रभावी बनाना इनकी
प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। दुर्ग संभाग के प्रभारी के रूप में जगन्नाथ पाणिग्राही और सरगुजा संभाग के प्रभारी के रूप में अवधेश सिंह चंदेल को नियुक्त किया गया है।
इन संभागों में संगठनात्मक विस्तार, जनसंवाद और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण एवं समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय ने बताया कि यह नियुक्ति पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और कार्यकुशलता को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। सभी नए नियुक्त अधिकारियों को अपने-अपने संभागों और मुख्यालय में संगठनात्मक गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। भाजपा छत्तीसगढ़ का यह कदम आगामी चुनाव और सामाजिक कार्यक्रमों के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे जनता के बीच पार्टी के मूल संदेश और कार्यप्रणाली को प्रभावी ढंग से पहुंचाएं और संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखें। इस नियुक्ति के साथ ही पार्टी के विभिन्न संभागों और मुख्यालय में जिम्मेदारियों का पुनर्संरचना किया गया है। सभी नियुक्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे संगठन की प्राथमिकताओं और कार्ययोजना के अनुसार अपने क्षेत्रों में सक्रियता दिखाएं।
प्रदेश उपाध्यक्ष और जिले के तेज तर्रार नेता जगन्नाथ पाणीग्राही जी को बहुत बहुत बधाई- मयूरेश केशरवानी

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के प्रदेश स्तरीय तेज तर्रार नेता और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय जगन्नाथ पाणिग्राही जी को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव जी द्वारा दुर्ग संभाग का प्रभारी बनाया गया है जो कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के लिए गर्व का विषय है। जगन्नाथ पाणिग्राही जी लगातार जनसेवा और पार्टी कार्य में प्रखरता के साथ जिले का नेतृत्व करते रहे हैं। पुरे प्रदेश में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से भाजपा के प्रमुख नेतृत्वकर्ता के रूप में कार्य करने वाले आदरणीय जगन्नाथ पाणिग्राही जी के दुर्ग संभाग प्रभारी बनने पर जिले के कमर्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं में भी अत्यंत हर्ष व्याप्त है।

इसके पुर्व महासमुंद जिले के प्रभारी के तौर पर श्री जगन्नाथ पाणिग्राही जी ने पार्टी के लिए तन मन धन समर्पित कर कार्य किया था, विधानसभा चुनाव समेत सभी चुनाव में उनके अगुवाई में जिला महासमुंद का प्रदर्शन जबरदस्त रहा। जिसके बाद पार्टी आलाकमान ने पुरे दुर्ग संभाग की जवाबदारी श्री पाणिग्राही जी को सौंपी है। भाजपा की राजनिति में सारंगढ़़ बिलाईगढ़ जिले का नाम रोशन करने वाले श्री जगन्नाथ पाणिग्राही जी को बधाई प्रेषित करते हुए वार्ड क्रमांक 04 के पार्षद व भाजपा जिला मिडिया प्रभारी मयूरेश केशरवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।



