राज्य

बड़ी खबर: तीन जवान घायल मंत्री केदार कश्यप की फॉलो गाड़ी हुई दुर्घटना का शिकार….

बड़ी खबर: तीन जवान घायल मंत्री केदार कश्यप की फॉलो गाड़ी हुई दुर्घटना का शिकार....

बड़ी खबर: तीन जवान घायल मंत्री केदार कश्यप की फॉलो गाड़ी हुई दुर्घटना का शिकार….

 

जगदलपुर। मंत्री केदार कश्यप के काफिले में शामिल फॉलो वाहन रविवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा जगदलपुर-कोंडागांव सीमा से लगे भानपुरी के पास नेशनल हाईवे पर हुआ, जिसमें तीन जवान घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, एक इनोवा वाहन ने मंत्री के फॉलो काफिले में शामिल दो वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में फॉलो वाहन में सवार तीन जवान घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

घायल जवानों को तत्काल उपचार के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे में घायल जवानों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button