जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ में हिट एंड़ रन केस : तेज रफ्तार अनियंत्रित ब्रेजा कार ने तीन महिलाओ को रौंदा! तीनो घायल महिलाएं जिला अस्पताल में भर्ती,

सारंगढ़ में हिट एंड़ रन केस : तेज रफ्तार अनियंत्रित ब्रेजा कार ने तीन महिलाओ को रौंदा! तीनो घायल महिलाएं जिला अस्पताल में भर्ती,

सारंगढ़ में हिट एंड़ रन केस : तेज रफ्तार अनियंत्रित ब्रेजा कार ने तीन महिलाओ को रौंदा!
तीनो घायल महिलाएं जिला अस्पताल में भर्ती,

 

रायगढ़ रोड़ गणेश राईस मिल के सामने की घटना,
धान रोपाई करके चिंगरीपाली से लौट रही थी महिलाएं
पीछे से आई ब्रेजा कार ने रौंद दिया,
मामूली धाराओ में दर्ज कर दिया गया मामला?
जानकारी देने से बच रही है सारंगढ़ पुलिस,
सीसीटीव्ही फुटेज आया सामने, लापरवाही से जा सकती थी जान,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
चिंगरीपाली से धान रोपाई करके पैदल वापस घर लौट रही फुलझरिया पारा सारंगढ़ की तीन आदिवासी महिलाओ को नही पता था कि सड़क के किनारे चलने के बावजूद मौत बनकर उनके पीछे ब्रेजा कार आयेगी और तीनो को रौंद कर चली जायेगी। वो तो भगवान का शुक्र है कि इतने बडे हादसे के बाद भी तीनो महिलाएं जिंदा है नही तो सीसीटीव्ही फुटेज साफ बताता है कि तीनो महिलाओ की मौत इस हादसे मे हो सकती थी। सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने इस मामले मे मामूली धारा लगाकर अपना कर्तव्य का इतिश्री कर लिया और पूरे मामले को दबाने का प्रयास करते हुए जानकारी मांगने पर भी इस घटना को लेकर कोई जानकारी नही दिया। जिससे साफ प्रतीत हो रहा है कि आरोपी कार चालक को बचाने के लिये खाखी वर्दी संरक्षक की भूमिका में आ गया है। दिन-दहाड़े शाम 5.15 बजे पर हुई इस घटना से हर कोई हैरान रह गया।

 

सारंगढ़ के व्यस्त रोड़ मे से एक रायगढ़ रोड़ में भारत माता चौक से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर गणेश राईस मिल के गेट के सामने तथा बंटी बैटरी के दुकान के सामने चहल-पहल हमेशा की तरह थी उसी समय रायगढ़ रोड़ के ग्राम चिंगरीपाली से धान की रोपाई करके वापस घर लौट रहे चार-पांच महिलाओ का समूह पैदल अपने घर की ओर अग्रसर था। सड़क पर किनारे चल रहा मजदूर
महिलाओ को जरा सा भी भनक नही था कि आने वाले एक-दो मिनट मे उनके साथ दर्दनाक हादसा होने वाला है। सीसीटीव्ही के फुटेज मे साफ तौर पर दिख रहा है कि सड़क के किनारे चल रहे महिला मजदूरो को रायगढ़ रोड़ की ओर से अनियंत्रित और तेज गति से आई ब्रेजा कार ने तीन महिलाओ को रौंद दिया। कार के किनारे या साईड से दुर्घटना होने पर इसे मानवीय भूल माना जा सकता था किन्तु कार के बीचो-बीच बोनट से डायरेक्ट महिलाओ को पीछे से रौंदने से साफ प्रतीत हो रहा है कि यह लापरवाही या सामान्य दुर्घटना नही है बल्कि तीनो महिलाओ का जान लेने का प्रयास है। लेकिन सामान्य और मामूली धाराओ मे अपराध दर्ज कर सारंगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने अपना कर्तव्य का इतिश्री कर लिया है और गंभीर रूप से घायल आदिवासी महिलाओ के स्वास्थ तक की चिंता नही किया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बजरंग सिदार पिता सीताराम सिदार फुलझरिया पारा सारंगढ़ का निवासी
है उसने बताया कि वह रोजी मजदूरी का कार्य करता है। उसने बताया कि 20 अगस्त को उसकी पत्नी छाया सिदार, मोहल्ले के सुनीता सिदार, भवानी राठिया के साथ धान रोपाई में मजदूरी करने के लिये चिंगरीपाली गये थे तथा काम संपन्न करके शाम को वापस पैदल घर लौट रहे थे। शाम को रायगढ़ रोड़ में ए टू जेड़ कार श्रृंगार के पास पहुंचे थे कि लगभग 5.15 बजे रायगढ़ की ओर से आ रही ब्रेजा कार क्र CG 13 AY 5386 के चालक के द्वारा कार को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बजरंग सिदार की पत्नी छाया सिदार, सुनीता सिदार और भवानी राठिया को पीछे से ठोकर मारते हुए रौंद दिया। इसकी एक और साथी कमला सिदार ने पूरे मामले की सूचना बजरंग सिदार को फोन पर दिया। बजरंग सिदार ने बताया कि इस हादसे मे तीनो घायल महिलाओ को जिला अस्पताल सारंगढ़ में भर्ती कराया गया है और छाया सिदार को सिर, पैर हाथ तथा सुनीता सिदार को दोनो पैर तथा भवानी राठिया के पैर मे गहरी चोट लगी है। इस हादसे मे इनके साथ लौट रहे गायत्री राठिया, धान बाई सिदार और कमला सिदार ने अपने आंखो से देखे है। वर्तमान में तीनो घायल महिलाएं जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में भर्ती है तथा ईलाज करा रही है।

125 ए और 281 के तहत अपराध पंजीबद्ध

बताया जा रहा है कि पुलिस ने हिट एंड़ रन के इस केस मे शिकायत पर ब्रेजा कार क्र CG 13 AY 5386 के चालक के खिलाफ बीएनएस की धाारा 125 ए तथा 281 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। जानकारो की मुताबित कार चालक नशे मे धुत्त था तथा लापरवाही पूर्वक कार चलाकर तीनो महिलाओ को जान से मार सकता था। दुघटना मे तीनो महिलाओ को गंभीर चोटे आई है किन्तु सिटी कोतवाली पुलिस ने अभी 125ए के तहत की मामला पंजीबद्ध किया है जबकि दुर्घटना में आई चोट से यह मामला 125 बी का होना चाहिये। सूत्र बताते है कि कार चालक को शराब के नशे मे कार चलाने के कारण से जुर्माना भी पुलिस के द्वारा किया गया है किन्तु एफआईआर में ब्रेजा कार क्र CG 13 AY 5386 के चालक के खिलाफ ही अपराध पंजीबद्ध किया गया है जबकि पुलिस को पूरी जानकारी थी तो चालक का पूरा नाम लिखकर नामजद एफआईआर करना था। किन्तु ऐसा नही किया गया है।

कई लोग सवार थे कार में, उतारा पुलिस चौकी के सामनें?

सूत्र बताते है कि दुर्घटना करते समय कार में लगभग चार से पांच लोग कार मे सवार थे तथा सभी नशे में धुत्त थे। हादसा के बाद कार में सवार बाकि लोगो को पुलिस चौकी के सामने बस स्टैंड़ के पास उतार दिया गया तथा एक व्यक्ति के द्वारा कार को ले जाकर पुलिस थाना मे सरेंड़र करने की खबर है किन्तु इसकी पुष्टी नही हो पाई है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रमोद यादव से जानकारी लेने का प्रयास भी किया गया किन्तु उन्होने जानकारी उपलब्ध नही कराई। जिसके कारण से पूरे मामले मे पुलिस की जांच पर सवाल खड़ा हो रहा है। पूरे मामले मे भारतमाता चौक और पुलिस चौकी के सामने की सीसीटीव्ही फुटेज को खंगालने पर मामला स्पष्ट हो जायेगा कि आखिर दुर्घटनाकारित कार में और कौन-कौन सवार थे?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button