
ग्राम पंचायत मुड़पार में ग्रामीणों ने लगाए सचिव पर रिश्वत लेने का आरोप? सचिव पर रिश्वतखोरी का शराब पीकर गांव में आने का भी आरोप?

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के बिलाईगढ़ विकासखंड़ के अंतर्गत आने वाले जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत मुड़पार से एक ऐसा मामला सामने आया है, बता दें कि इस मामले ने जिला प्रशासन की ओर संकेत करते हुए जिम्मेदार जनप्रतिनिधि/अधिकारियों को अपनी व्यवस्थाओं और कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेहीपूर्ण अपने दायित्वों के निर्वहन सही रूप से नहीं करने के कारण आम लोगों के जनजीवन पर पढ़ने वाले प्रभाव और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर तीखा प्रहार करता है।
ग्राम पंचायत मुड़पार के निवासियों अथवा शिकायत कर्ताओं द्वारा यह आरोप है कि ग्राम मुड़पार में
कार्यरत वर्तमान सचिव छतराम साहू की कार्यप्रणाली ग्रामीणों के प्रति अनैतिक और नियमविरुद्ध है तथा भाषाशैली अव्यवहारिक, अशिष्ट है। ग्रामीणों के द्वारा यह बताया जा रहा है कि पंचायत के सचिव छतराम साहू के द्वारा पेंशन संबंधित कामों जैसे पेंशन, वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन बनवाने के लिये खुलेआम पैसो की मांग की जाती हैं। उनके द्वारा राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए , सुधार करवाने के लिए 1500 रुपए और नए राशन कार्ड बनवाने के लिए 4000 रूपये की मांग की जाती है। इतना ही नहीं मृतकों के मृत्यु प्रमाण बनवाने के लिए भी 3000 से 4000 रुपए की मांग की जाती है।
वहीं सभी शासकीय कार्यों के लिये पंचायत भवन में न आकर अपने घर से काम करने और बिना रिश्वत के किसी भी वैध दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से साफ मना करने तथा शराब पीकर गांव में आने की बात कही जा रही है। अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन ठीक से नहीं करने और रिश्वत की मांग करने वाले सचिवों पर कार्यवाही करने के लिए सभी ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को कलेक्टर जन्म दर्शन के माध्यम से रखते हुए उक्त रिश्वतखोरी करने वाले सचिव के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही और ग्रामीणों की समस्याओं को निराकरण करने की अपील की गई।



