राज्य

छत्तीसगढ़ आएंगे ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा, SC कॉलेजियम ने की सिफारिश, CJ समेत 3 जज जल्द होंगे रिटायर…..

छत्तीसगढ़ आएंगे ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा, SC कॉलेजियम ने की सिफारिश, CJ समेत 3 जज जल्द होंगे रिटायर.....

छत्तीसगढ़ आएंगे ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा, SC कॉलेजियम ने की सिफारिश, CJ समेत 3 जज जल्द होंगे रिटायर…..

बिलासपुर. देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों में सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. ओडिशा हाई कोर्ट के जस्टिस कृष्णा राम मोहपात्रा का तबादला छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट किया गया है. उन्हें सिविल, क्रिमिनल, सर्विस और संवैधानिक मामलों में 26 वर्षों का लंबा अनुभव है. वह 17 अप्रैल 2015 को ओडिशा हाई कोर्ट में नियुक्त हुए थे.

बता दें कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जल्द ही चीफ जस्टिस सिन्हा समेत 3 जज रिटायर होने वाले हैं, ऐसे में यह नियुक्ति काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. अगस्त में जस्टिस संजय एस. अग्रवाल और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल, जबकि सितंबर में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा सेवानिवृत्त होंगे. वर्तमान में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस समेत कुल 13 जज कार्यरत हैं.

जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा के पिता भी थे जज 

18 अप्रैल 1965 को जन्मे जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा को न्यायिक और कानूनी क्षेत्र में करीब 26 वर्षों का व्यापक अनुभव है.  न्यायिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से आने वाले जस्टिस मोहपात्रा के पिता सरत चंद्र मोहपात्रा भी न्यायाधीश रह चुके हैं. उन्होंने बीए और एलएलबी की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद 7 फरवरी 1988 को ओडिशा स्टेट बार काउंसिल में अधिवक्ता के तौर पर पंजीकरण कराया. वकालत के दौरान उन्होंने कानून के विभिन्न क्षेत्रों में मामलों की पैरवी की और लंबा पेशेवर अनुभव हासिल किया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button