जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में डंप करके रखा रेत के दर में लगी आग! 3000 रूपये प्रति ट्रेक्टर?

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में डंप करके रखा रेत के दर में लगी आग! 3000 रूपये प्रति ट्रेक्टर?

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में डंप करके रखा रेत के दर में लगी आग! 3000 रूपये प्रति ट्रेक्टर?

महानदी में भरपूर पानी और बाढ़ से रेत के दाम में लगी आग,
महानदी के तटीय ईलाके में डंप करके रखा गया है अवैध रेत का भंड़ारण,
खनिज विभाग की कार्यवाही शून्य,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में इस वर्ष हुई बंपर बारिश से नदी-नालो मे बाढ़ की स्थिति बन गई है जिसका सीधा असर महानदी से निकलने वाला रेत के दर पर पड़ा है। महानदी मे आई बाढ़ के बाद डंप करके रखे रेत के दर मे आग लग गई है और सामान्य तौर पर 1200 रूपये में मिलने वाला रेती का दर अभी 3000 रूपये प्रति ट्रेक्टर-ट्राली हो गया है।इसके कारण से सामान्य रूप से चलने वाला निमार्ण कार्य भी बंद हो गया है। वही अवैध रूप से भंड़ारित करके रखा गया रेत पर खनिज विभाग कोई कार्यवाही नही कर रहा है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में बहने वाली महानदी से ही पूरे जिले की रेत की आपूर्ति होती है। इस वर्ष हुई बंपर बारिश के कारण से छोटे-छोटे नालो मे भी जमकर पानी आ गया है और महानदी भी उफान पर आ गई है। ऐसे मे महानदी के किनारे बसे गांव के निवासियो के द्वारा पीएम आवास के लिये भी रेत का उत्खनन जून माह से बंद कर दिये है। ऐसी स्थिति में विभिन्न स्थानो पर डंप
करके रखा हुआ रेत के दर मे आग लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि सारंगढ़ अंचल में रेत का दर एक ट्रेक्टर-ट्राली 3 हजार रूपये का पार कर दिया है। पहले यह दर 1200 रूपये प्रति ट्रेक्टर-ट्राली था किन्तु महानदी के उफान पर आने और जिले मे हुए बंपर वर्षा के कारण से रेत के दूर मे जमकर उछाल आ गया है। बताया जा रहा है कि रेत के उत्खनन के लिये सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 6 रेतघाट का निलामी किया गया था

किन्तु पर्यावरणीय स्वीकृति नही मिलने के कारण से अभी तक इन रेतघाटो को अनुमति नही मिल पाई है। फिर भी इन रेत घाटो पर अवैध रूप से उत्खनन का कार्य धड़ल्ले से जून माह तक चला है। पोकलैंड़ और जेसीबी से प्रति दिन सैकड़ो मिट्रिक टन रेत का अवैध उत्खनन का कार्य धड़ल्ले से चला है वही बारिश के मौसम को ध्यान मे रखते हुए अवैध रूप से रेत का भंड़ारण भी किया गया है। महानदी मे तटीय गांवो में शासकीय भूमि तथा अन्य स्थानो पर अवैध रूप से रेत का भंड़ारण किया गया है तथा मांग बढ़ने के साथ ही
इस भंड़ारित किया गया रेत का दर भी काफी तेज हो रहा है। वर्तमान में यहा पर रेत के एक ट्रेक्टर-ट्राली का दर 3 हजार रूपये को पार कर गया है। जानकारो का मानना है कि मांग बढ़ते रही तो यह 4 हजार रूपये को भी पार कर सकती है। वही पीएम आवास सहित कई निमार्ण कार्य रेत के अभाव से बंद कर दिये है। इस संबंध में बताया जा रहा है कि रेत के लगातार बढ़ते दाम तथा बाढ़ के हालात से रेत की आपूर्ति लगभग ठप्प पड़ गई है जिसके कारण से रेत के दामो में आग लग गई है। अवैध रूप से डंप किया गया रेत कीआपूर्ति के ही जिले में निमार्ण कार्य हो रहे है।

महानदी के तटीय ईलाके में डंप करके रखा गया है अवैध रेत का भंड़ारण,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बड़े क्षेत्र में महानदी का बहाव होता है। पवनी से लेकर शुरू होने वाला सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला का एक छोर का अंत सरिया-सांकरा के पास दूसरे छोर पर समापन होता है और पूरे एक पट्‌टी महानदी से जुड़ा हुआ है। ऐसे में अंचल मे रेत की आपूर्ति महानदी के द्वारा ही होता है। शासन ने भी जिले मे 6 रेत घाट को निलामी किया ताकि क्षेत्र मे व्यापक रूप से रेत की आपूर्ति हो सकें किन्तु पर्यावरणीय स्वीकृति के कारण से रेत घाट को प्रारंभ नही किया जा सका है। लेकिन अवैध रेत उत्खनन पर कोई रोक-टोक नही है। पोकलैंड़ और जेसीबी से अवैध उत्खनन का कार्य धड़ल्ले से चला है और बारिश के मौसम के लिये कई गांवो में अवैध रूप से रेत का भंड़ारण किया गया है। खनिज विभाग से बिना भंड़ारण अनुज्ञप्ति ऐसे-ऐसे गांवो में अवैध रूप से रेत का अवैध उत्खनन करके मई माह में ही भंड़ारण करके रखा गया है कि बाढ़ और आपदा मे समय तगड़ा मुनाफाखोरी किया जा सके। किन्तु मोटी रकम की उगाही के साथ हो रहा मुनाफाखोरी में खनिज विभाग की सुस्ती भी रहस्यमय है। अवैध रूप से भंड़ारित करके रखा गया रेत को लेकर खनिज विभाग कोई कार्यवाही नही कर रहा है जिसके कारण से रेत के दर में लगाम भी नही कसा जा रहा है और अवैध भंड़ारण पर कार्यवाही भी नही हो रही है।

बड़े स्तर पर छापामार कार्यवाही में तगड़ा जुर्माना?

सारंगढ़ में रेत के अवैध कारोबार को लेकर राजधानी स्तर पर काफी शिकायते हुई थी जिसके कारण से जून के मध्य सप्ताह में राजधानी रायपुर से खनिज विभाग की छापामार टीम सारंगढ़ के दहिदा घाट और जशपुर घाट पर छापामार कार्यवाही करते हुए ड्रोन कैमरे से पूरे अवैध उत्खनन को कव्हरेज करते हुए अवैध उत्खनन पर प्रकरण पंजीबद्ध किया था। सूत्रो की माने तों इस अवैध उत्खनन को कराने वाले एक भाजपा नेता पर खनिज विभाग की राजधानी की टीम ने बड़ी कार्यवाही किया था और गत सप्ताह लगभग 1.40 करोड़ रूपये का जुर्माना लगाया है। भाजपा नेता एड़ी-चोटी का जोर लगाकर इस प्रकरण को नस्तीबद्ध करने के लिये नेताओ के साथ राजधानी की दौड़ लगा रहे है और भाजपा नेता के सर्मथक दावा कर रहे है कि पूरा मामला नस्तीबद्ध कर दिया गया है। इस संबंध मे खनिज विभाग से जानकारी मांगने पर चुप्पी साध लिया जा रहा है।ऐसे में सारंगढ़ के अवैध रेत के कारोबार मे किया गया कार्यवाही और किया गया
जुर्माना को लेकर सारंगढ़ गत सप्ताह काफी गर्म रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button