राज्य

केबल चोरों को ग्रामीणों ने दी सजा: रस्सी से बांधकर पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले, देखें video….

केबल चोरों को ग्रामीणों ने दी सजा: रस्सी से बांधकर पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले, देखें video....

केबल चोरों को ग्रामीणों ने दी सजा: रस्सी से बांधकर पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले, देखें video….

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में दो चोर मोबाइल टावर की केबल काटते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। लोगों ने उन दोनों को रस्सी से बांधकर पहले जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दावा किया जा रहा है कि जिले में 3 महीने में 33 टावरों में चोरी की घटनाएं हुई है। वहीं दो चोर जब सीतामणी स्थित राम मंदिर परिसर में लगे मोबाइल टावर की केबल काट रहे थे, तो उन्हें स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

पिटाई कर किया पुलिस के हवाले

इसके बाद उन्होंने दोनों को रस्सी से बांध दिया और जमकर पीटा। पिटाई के बाद इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिल ने दोनों आरोपियों को अपने हिरासत में ले लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button