राज्य

 थार ने टक्कर के बाद बाइक को चार किलोमीटर तक घसीटा, कई लोग बाल-बाल बचे, एक युवक गंभीर रूप से घायल

 थार ने टक्कर के बाद बाइक को चार किलोमीटर तक घसीटा, कई लोग बाल-बाल बचे, एक युवक गंभीर रूप से घायल

 थार ने टक्कर के बाद बाइक को चार किलोमीटर तक घसीटा, कई लोग बाल-बाल बचे, एक युवक गंभीर रूप से घायल

खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान मुख्य मार्ग पर रविवार रात तेज रफ्तार से दौड़ रही एक थार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद भी थार चालक ने वाहन नहीं रोका और बाइक को करीब चार किलोमीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गया। जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान मिथलेश कुमार, निवासी ग्राम कटोरी खोलवा, जिला कबीरधाम के रूप में हुई है। वह अपने ससुराल ग्राम भुलाटोला से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार थार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद थार चालक वाहन रोकने के बजाय आगे बढ़ता रहा और बाइक को लगभग चार किलोमीटर तक घसीटता ले गया, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे कई लोग भी हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। हादसे में घायल मिथलेश कुमार को तत्काल छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, थार में सवार चार युवक भिलाई के निवासी हैं। वे छुईखदान क्षेत्र स्थित छिंदारी बांध घूमने आए थे और वहां से वापस भिलाई लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और थार में सवार चारों युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की पड़ताल करने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button