राज्य

पत्नी से विवाद के बाद खंभे पर चढ़ा था पति: करंट की चपेट में आने से हुआ मौत…..

पत्नी से विवाद के बाद खंभे पर चढ़ा था पति: करंट की चपेट में आने से हुआ मौत.....

पत्नी से विवाद के बाद खंभे पर चढ़ा था पति: करंट की चपेट में आने से हुआ मौत…..

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बिजली के खंभे पर चढ़े एक शख्स की करंट की चपेट में आकर नीचे गिरने से मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी से विवाद के बाद वह खंभे पर चढ़ गया और 11 केवी के तार को छूकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पूरा मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत डिपरापारा का है। मृतक की पहचान लवकुश (40) के रूप में हुई है, जो पेशे से मजदूर था और अपनी पत्नी-बच्चों के साथ रहता था।

बताया जा रहा है कि कल हुई बारिश के दौरान लवकुश घर के बाहर लगे लगभग 10 फीट ऊंचे बिजली के खंभे पर दीवाल के सहारे चढ़ा। खंभे पर मौजूद 11 केवी हाई-टेंशन तार की चपेट में आने और करंट लगने से वह नीचे आ गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के वक्त मृतक की पत्नी बिंदा साहू घर पर ही मौजूद थीं। यह बिंदा साहू का दूसरा पति था पहले पति की भी मौत हो चुकी है, जिससे उसके बच्चे भी हैं।

शुरुआती जांच के अनुसार, घटना से ठीक पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद लवकुश के खंभे पर चढ़कर 11 केवी तार को छूकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। साथ ही मामले की बारीकी से जांच-पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button