जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

एसआईआर के बाद सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में कटे कुल ३१४५८ वोटरों के नाम

एसआईआर के बाद सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में कटे कुल ३१४५८ वोटरों के नाम

एसआईआर के बाद सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में कटे कुल ३१४५८ वोटरों के नाम

 

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने आज अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है, उक्त सुची में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से भी 31 हजार से अधिक लोगों का नाम कटा है। जानिए विस्तृत जानकारी। 

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 

पहले वोटर 5,97,801

अब कुल वोटर 5,66,343

कुल कटे 31,458

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने आज अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है, जिसमें प्रदेश में करीब 24,99,823 वोटरों के नाम कटे हैं। इसमें सबसे ज्यादा रायपुर जिले में करीब 4,98,556 वोटरों के नाम काटे गए हैं। वहीं सबसे कम खैरागढ़ में 9,843 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। प्रदेश में अब कुल वोटरों की संख्या 1,87,30,914 हो गई है।

पहले और बाद के आंकड़े

एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने से पहले छत्तीसगढ़ में मतदाताओं की कुल संख्या 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 थी।
प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के प्रकाशन के बाद यह संख्या घटकर 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 हो गई। इसके बाद आपत्तियों और दावों की सुनवाई के उपरांत अंतिम निर्वाचक नामावली जारी की गई, जिसमें मतदाताओं की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 हो गई। अंतिम चरण में सुनवाई के बाद 2 लाख 34 हजार 994 मतदाताओं के नाम जोड़े गए। इस तरह पूरी प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में फर्जी या दोहराव वाले नाम हटाकर सूची को शुद्ध किया गया।

मतदाता सूची में नाम नहीं है तो करें ये काम

यदि आपका नाम अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली में शामिल नहीं है तो नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म 6 भरकर उसके साथ घोषणा पत्र (Declaration) और आवश्यक सहायक दस्तावेज़ संलग्न कर ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यदि अंतिम मतदाता सूची में दी गई जानकारी में कोई त्रुटि है तो फॉर्म 8 भरकर आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है।

देखिए जिलेवार कहां कितने वोटरों के नाम कटे –

जिला पहले अब इतने नाम कटे
Surguja 6,74,980 6,02,310 72,670
Bilaspur 16,75,770 13,41,254 3,34,516
Raigarh 9,14,669 8,42,695 71,974
Rajnandgaon 8,35,910 7,92,482 43,428
Durg 13,42,721 11,35,061 2,07,660
Raipur 18,92,523 13,93,967 4,98,556
Bastar 5,71,694 5,20,392 51,302
Koria 1,74,235 1,59,816 14,419
Janjgir-Champa 6,99,107 6,45,105 54,002
Korba 9,51,278 8,18,010 1,33,268
Jashpur 6,87,249 6,22,084 65,165
Kabirdham 6,71,601 6,07,917 63,684
Mahasamund 8,86,422 7,96,873 89,549
Dhamtari 6,47,147 6,06,042 41,105
Uttar Bastar 5,69,601 5,40,273 29,328
Dakshin Bastar 1,95,012 1,72,864 22,148
Bijapur 1,91,652 1,55,180 36,472
Narayanpur 1,99,349 1,81,736 17,613
Surajpur 7,40,212 6,75,186 65,026
Balrampur 4,49,731 4,18,340 31,391
Sukma 1,85,060 1,54,539 30,521
Balod 6,98,410 6,56,301 42,109
Bemetara 8,01,756 7,25,023 76,733
Kondagaon 4,02,573 3,79,213 23,360
Balodabazar 9,49,277 8,40,661 1,08,616
Gariyaband 4,69,476 4,37,624 31,852
Mungeli 5,04,457 4,46,306 58,151
Gaurela-Pendra 2,01,026 1,88,855 12,171
Manendragarh 3,19,441 2,92,599 26,842
Sarangarh 5,97,801 5,66,343 31,458
Sakti 7,29,853 6,70,283 59,570
Khairagarh 2,26,743 2,16,900 9,843
Mohla-Manpur 1,74,001 1,58,680 15,321
कुल (33 जिले) 2,1230737 1,87,30914 24,99,823

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button