जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

होली पर्व पर साढ़े 4 करोड़ का शराब गटक गये सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के मदिराप्रेमी?

होली पर्व पर साढ़े 4 करोड़ का शराब गटक गये सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के मदिराप्रेमी?

होली पर्व पर साढ़े 4 करोड़ का शराब गटक गये
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के मदिराप्रेमी?

1 मार्च से 3 मार्च में 4.50 करोड़ रूपये की
शराब की बिक्री,
देशी और विदेशी शराब दुकानो में हुई रिकार्ड
तोड़ शराब बिक्री,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
प्रदेश मे उपेक्षित जिला के रूप में जाना जाने वाला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में होली पर्व पर जिले के मदिराप्रेमी 4.50 करोड़ रूपये का शराब गटक गये। 1 मार्च से 3 मार्च तक जिले के सरकारी शराब दुकानो में रिकार्ड तोड़ बिक्री हुई है। हालांकि आबकारी विभाग ने अभी विस्तारपूर्वक जानकारी नही दिया है किन्तु जिस प्रकार से नये जिले में शराबखोरी की लत बढ़ रही है उससे नया जिला उड़ता सारंगढ़ का रूप धारण न कर ले।

होली पर्व पर एक ओर जहा रंग-गुलाल और पकवान के लिये जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र मे भीड़ उमडी हुई थी वही दूसरी ओर शराब प्रेमियो ने भी अपने हिसाब से होली की तैयारी कर लिया। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में 1 मार्च को 90 लाख रूपये के देशी-विदेशी शराब की बिक्री हुई है। वही 2 मार्च को 1.09 करोड़ रूपये के शराब की बिक्री हुई तथा 3 मार्च यानि होली के पूर्व संध्या पर 2.50
करोड़ रूपये के शराब की बिक्री हुई है।

अर्थात होली पर्व पर कुल 4.50 करोड़ रूपये के शराब की रिकार्ड तोड़ बिक्री हुई है। यह बिक्री सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के सभी देशी-विदेशी शराब दुकानो में हुई शराब बिक्री का कुल आंकड़ा है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में कुल 20 देशी-विदेशी शराब दुकान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button