जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आम लोगों के काम में लापरवाही पड़ी भारी, पटवारी निलंबित….

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आम लोगों के काम में लापरवाही पड़ी भारी, पटवारी निलंबित....

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आम लोगों के काम में लापरवाही पड़ी भारी, पटवारी निलंबित….

बिलाईगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सरिया तहसील के पटवारी वीरेंद्र सिंह राजपूत को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने और आम नागरिकों के कार्यों का समय पर निराकरण नहीं करने की शिकायतों की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

सुशासन तिहार में ग्रामीणों ने की थी शिकायत

जानकारी के अनुसार, 20 मई को ग्राम पुजेरीपाली में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि संबंधित पटवारी अपने हल्के में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते, फोन कॉल का जवाब नहीं देते और राजस्व से जुड़े कार्यों का समय पर निराकरण नहीं करते। शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई गई, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई।

कलेक्टर ने पटवारी को किया निलंबित

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि तहसीलदार, सरिया ने विभिन्न विभागीय कार्यों में लापरवाही को लेकर पटवारी को दो बार कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ। विशेष रूप से नक्शा बटांकन सहित सौंपे गए राजस्व कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर ने उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की। निलंबन अवधि में वीरेंद्र सिंह राजपूत का मुख्यालय तहसील कार्यालय बरमकेला निर्धारित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button