राज्य

घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म, लंबे समय से फरार दस हजार के इनामी आरोपी मानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार….

घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म, लंबे समय से फरार दस हजार के इनामी आरोपी मानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार....

घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म, लंबे समय से फरार दस हजार के इनामी आरोपी मानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार….

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने और लंबे समय से फरार चल रहे दस हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मोहला-मानपुर क्षेत्र से पकड़कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़िता ने पुलिस से शिकायत में बताया था कि आरोपी कैलाश नेताम उसका परिचित था। आरोपी ने जरूरत बताकर उससे करीब डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे, लेकिन रकम वापस करने के बजाय उसे लगातार प्रताड़ित और ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी पैसे लौटाने के बदले महिला पर संबंध बनाने का दबाव भी बना रहा था।

किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी

पुलिस के अनुसार 19 मार्च 2026 को आरोपी महिला के घर पहुंचा और मौके का फायदा उठाकर उसे जबरन घर के पीछे बाड़ी की ओर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर आरोपी ने महिला और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पीड़िता ने थाना भानुप्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरोपी को पकड़ने पुलिस ने बनाई विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक राखेचा ने आरोपी की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल और एसडीओपी शेरबहादुर सिंह ठाकुर के निर्देशन में विशेष टीम का गठन कर आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।

कामखेड़ा गांव में छुपा था आरोपी

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के कोहका थाना क्षेत्र के ग्राम कामखेड़ा में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी कैलाश नेताम को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button