
आधार समाधान शिविर में सैकड़ों हितग्राहियों को हुआ समाधान

सारंगढ़ :- जिला मुख्यालय द्वारा विगत शनिवार को एक शिविर का आयोजन कलेक्टर परिसर में सम्पन्न हुआ। आधार कार्ड में कई हितग्रहियों का आधार मृत के कारण बंद बता रहा था, जिससे राशन नहीं मिलना, पेंशन नहीं मिलना, , शासकीय लाभ से वंचित होना, बैंक से पैसे का लेनदेन बंद हो जाना सहित बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
लगभग कई महीनों से आधार कार्ड धारी इस परेशानी का सामना करने को मजबूर थे, इस परेशानी को रायपुर सहित यूआईडीएआई (UIDAI) हैदराबाद को अवगत कराया गया था। जिस पर उन्होंने कार्यवाही करते हुए इस समस्या का समाधान करने हेतु पहल किया और समाधान शिविर हेतु निर्देशित किया।
जिसमें सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के अलावा आसपास के अन्य जिले से भी हितग्राही शामिल होकर लाभान्वित हुए। शिविर में सैकड़ों हितग्राही जो शामिल हुए उनका आधार 02 दिवस के अंदर पुनः चालू हो गया जिससे उनको फिर से शासन प्रशासन की योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो गया है।i



