राज्य

PM सूर्यघर योजना में छत्तीसगढ़ का जलवा, मंथ ऑफ सोलर’ अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, CM साय ने जताई खुशी, ऊर्जा विभाग और क्रेडा को दी बधाई…..

PM सूर्यघर योजना में छत्तीसगढ़ का जलवा, मंथ ऑफ सोलर’ अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, CM साय ने जताई खुशी, ऊर्जा विभाग और क्रेडा को दी बधाई.....

PM सूर्यघर योजना में छत्तीसगढ़ का जलवा, मंथ ऑफ सोलर’ अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, CM साय ने जताई खुशी, ऊर्जा विभाग और क्रेडा को दी बधाई…..

रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत आयोजित ‘मंथ ऑफ सोलर’ अभियान में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता पुरस्कार देने के लिए चयनित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे राज्य के लिए गौरव और खुशी का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में छत्तीसगढ़ के लगातार प्रयासों की पहचान है।

मुख्यमंत्री साय ने मंगलवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर : मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत आयोजित ‘मंथ ऑफ सोलर’ अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह सफलता प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने, आम लोगों को योजनाओं से जोड़ने और ऊर्जा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का परिणाम है।

वेंडर रजिस्ट्रेशन में देश में दूसरा स्थान

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यम उपभोक्ता आधार वाले राज्यों की श्रेणी में सर्वाधिक वेंडर रजिस्ट्रेशन के मामले में छत्तीसगढ़ ने देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी उपलब्धि के आधार पर राज्य का चयन प्रतिष्ठित पीएम सूर्यघर एक्सीलेंस अवार्ड के लिए किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि ऊर्जा क्षेत्र में राज्य की सक्रियता, योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और जनसहभागिता का सकारात्मक उदाहरण है। इससे यह भी साबित होता है कि प्रदेश में सौर ऊर्जा आधारित योजनाओं को लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

ऊर्जा विभाग, क्रेडा और अधिकारियों को बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि के लिए ऊर्जा विभाग, क्रेडा, विद्युत वितरण कंपनियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और सभी सहयोगी संस्थाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय, टीमवर्क और प्रतिबद्धता के कारण छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य की विभिन्न एजेंसियों ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को इससे जोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास किए हैं, जिसका परिणाम अब राष्ट्रीय सम्मान के रूप में सामने आया है।

हरित और ऊर्जा आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य सरकार ऊर्जा आत्मनिर्भर, पर्यावरण अनुकूल और हरित छत्तीसगढ़ के निर्माण के संकल्प के साथ काम कर रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने वाले ऐसे प्रयास प्रदेशवासियों को बिजली बिल में राहत देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लक्ष्य को हासिल करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में भी राज्य सरकार स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button